क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर लाखों की ठगी: क्राइम ब्रांच ने पूरी राशि कराई वापस; फेस्टिव सीजन में साइबर ठगों ने नौकरीपेशा व्यक्ति को बनाया था निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फेस्टिव सीजन के दौरान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक नौकरीपेशा व्यक्ति से 1 लाख 29 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी राजकुमार (परिवर्तित नाम) के साथ त्योहारों के सीजन में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। साइबर ठगों ने झांसे में लेकर उनसे कुल 1,29,000 रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के संदिग्ध बैंक खातों में ठगी की राशि फ्रीज कराई। इसके बाद न्यायालय के आदेश के माध्यम से पीड़ित को ठगी गई पूरी रकम 1,29,000 रुपये सफलतापूर्वक वापस दिलाई गई।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा ऑनलाइन आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत क्राइम ब्रांच की टीम लगातार साइबर ठगी की शिकायतों पर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने आमजन को दी साइबर सुरक्षा की सलाह
क्राइम ब्रांच ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान नंबरों से आने वाले कॉल पर सतर्क रहें। गूगल पर उपलब्ध किसी भी नंबर पर बिना पुष्टि भरोसा न करें और बैंक, संस्थान या सरकारी अधिकारी बनकर बात करने वाले व्यक्ति की पहचान जरूर सत्यापित करें।
पुलिस ने सलाह दी है कि किसी के साथ भी OTP, PIN, पासवर्ड या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। बैंकिंग, पेंशन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए केवल अधिकृत कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें। साथ ही अनजान लिंक, QR कोड, भुगतान लिंक और संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें।
साइबर ठगी होने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
- राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन: 1930
- राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल: www.cybercrime.gov.in
- इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन: 7049124445
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते ठगी की रकम को फ्रीज कराने और वापस दिलाने की कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!