बाबा केदार की डोली आज पहुंचेगी अपने धाम: कल सुबह 8 बजे खुलेंगे कपाट; दिल्ली और पश्चिम बंगाल से पहुंचे फूल
KHULASA FIRST
संवाददाता

51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा धाम
खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग।
डोली दूसरे दिन 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर शाम को द्वितीय रात्रि पड़ाव गौरीकुंड पहुंची है, जहां बाबा ने गौरी माई मंदिर में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद आज सुबह बाबा की डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई। आज डोली 17 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर शाम तक केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
इसके बाद अगले दिन 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे तय लग्नानुसार कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ को अभी 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। केदार सभा के वरिष्ठ सदस्य पंडित उमेश चंद्र पोस्ती ने बताया कि यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।
चारधाम यात्रा का आज तीसरा दिन है। दो दिन में यमुनोत्री में 4125 और गंगोत्री में 5133 लोगों ने दर्शन किए हैं। वहीं बाबा केदार की पंचमुखी डोली भी रुद्रप्रयाग के फाटा से गौरीकुंड पहुंच चुकी है।
75 खच्चरों के जरिए धाम तक पहुंचाई गई सजावट की सामग्री
कपाट खुलने से पहले केदारनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। इस वर्ष मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाने की तैयारी की गई है। इन फूलों को करीब 75 खच्चरों के माध्यम से धाम तक पहुंचाया गया है। बताया गया है कि ये फूल दिल्ली और पश्चिम बंगाल से मंगवाए गए हैं। मंदिर परिसर में गेंदे सहित विभिन्न रंगों के फूलों से आकर्षक सजावट की जा रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।
श्रद्धालु भी कर रहे सेवा
धाम पहुंचे श्रद्धालु भी मंदिर सजाने में सहयोग कर रहे हैं। कई श्रद्धालुओं का मानना है कि मंदिर को सजाना भी भगवान शिव की भक्ति का एक रूप है। बड़ी संख्या में लोग इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं और वीडियो कॉल के जरिए परिजनों को दर्शन करवा रहे हैं।
व्यवस्थाएं दुरुस्त, सुविधाएं तैयार
प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों पर बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है। पैदल मार्ग को भी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम बनाने के प्रयास किए गए हैं।
रिकॉर्ड पंजीकरण, बढ़ती आस्था
इस वर्ष केदारनाथ धाम के लिए अब तक 6 लाख 80 हजार से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं, चारों धामों के लिए कुल पंजीकरण का आंकड़ा 19.52 लाख से पार हो गया है। 22 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही बाबा केदार के दर्शन का सिलसिला शुरू होगा, जबकि अगले दिन 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। चार धाम यात्रा के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल चरम पर है।
संबंधित समाचार

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!