खबर
Top News

शराब के ठेकों की नीलामी शुरू: हर दिन इतने करोड़ की शराब पिएंगे लोग; ये दुकान है सबसे महंगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 फ़रवरी 2026, 12:58 pm
शेयर करें:
शराब के ठेकों की नीलामी शुरू

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शराब दुकानों के ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंदौर में इस बार शराब कारोबार को 56 ग्रुप में बांटा गया है और सरकार ने इनसे 2102 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य तय किया है।

2102 करोड़ का लक्ष्य, ठेकेदारों में हलचल
ई-नीलामी शुरू होते ही शहर की हाई-प्रोफाइल दुकानों को लेकर ठेकेदारों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। बड़े कारोबारी अपना दबदबा बनाए रखने के लिए सक्रिय हैं, वहीं नए खिलाड़ी भी बोली प्रक्रिया में उतर चुके हैं।

सबसे महंगी शराब दुकान
इंदौर की सबसे महंगी शराब दुकान ग्रुप-2 में शामिल एमआर-9 क्षेत्र की है। इसका बेस प्राइस 49 करोड़ 94 लाख रुपए तय किया गया है। फिलहाल यह दुकान ठेकेदार प्रीति जायसवाल के पास है।

दूसरे नंबर पर स्कीम-54 क्षेत्र की दुकान है, जिसका न्यूनतम मूल्य 49 करोड़ 54 लाख रुपए रखा गया है। यह वर्तमान में एनवीआर इंटरप्राइज के पास है।

तीसरे स्थान पर ग्रुप-6 की द्वारिकापुरी क्षेत्र की दुकान है, जिसका बेस प्राइस 42 करोड़ 87 लाख रुपए निर्धारित किया गया है। यह जय मातादी ट्रेडर्स के पास है।

इसके बाद ग्रुप-3 की एमआईजी क्षेत्र की दुकान आती है, जिसका बेस प्राइस 40 करोड़ रुपए तय किया गया है।

क्यों इतनी महंगी हैं ये दुकानें?
एमआर-9 और स्कीम-54 जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में बार और पब संचालित होते हैं। इन प्रतिष्ठानों को शराब की आपूर्ति इन्हीं दुकानों से होती है, जिससे इनकी बिक्री और मांग काफी अधिक रहती है।

इसी तरह द्वारिकापुरी क्षेत्र में भी बार लाइसेंस धारकों की मौजूदगी के कारण खपत ज्यादा है। यही वजह है कि इन दुकानों के बेस प्राइस अन्य क्षेत्रों की तुलना में काफी ऊंचे रखे गए हैं।

100 करोड़ से ज्यादा के दो ग्रुप
इस बार इंदौर में दो ऐसे ग्रुप हैं, जिनकी कुल कीमत 100 करोड़ रुपए से अधिक है। ग्रुप-1 की कुल कीमत 134 करोड़ 95 लाख रुपए तय की गई है। ग्रुप-2 की कीमत 130 करोड़ रुपए रखी गई है, जिसमें एमआर-9 जैसी हाई-डिमांड दुकानें शामिल हैं।

हर दिन 5.75 करोड़ की बिक्री का अनुमान
वित्तीय वर्ष 2025-26 में इंदौर में लगभग 1700 करोड़ रुपए की शराब बिक्री दर्ज की गई थी, यानी औसतन प्रतिदिन 4.65 करोड़ रुपए की खपत। अब 2026-27 के लिए 2102 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस हिसाब से प्रतिदिन करीब 5 करोड़ 75 लाख रुपए की शराब बिक्री का अनुमान है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजस्व के मामले में इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला बना हुआ है।

संबंधित समाचार

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

3 minutes ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

6 minutes ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

17 minutes ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

19 minutes ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

20 minutes ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

28 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

32 minutes ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

32 minutes ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

33 minutes ago
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

40 minutes ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

about 1 hour ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

about 1 hour ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

about 1 hour ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

about 2 hours ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

about 2 hours ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!