जयपुर इन्वेस्ट मीट में दागी चेहरे का राजनीतिक ब्रांडिंग करने का प्रयास: अवैध शराब के काले इतिहास को सेल्फी से सफेद करने की नाकाम कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जयपुर/नीमच।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास और औद्योगिक निवेश के एक नए स्वर्ण युग की ओर कदम बढ़ा रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के आईटीसी राजपूताना होटल में आयोजित ‘इन्वेस्ट एमपी’ मीट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने ओजस्वी संबोधन से न केवल राजस्थान के दिग्गज उद्योगपतियों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि उन्हें मध्यप्रदेश की धरती पर उद्योग स्थापित करने के लिए लाल कालीन बिछाकर खुला निमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री का स्पष्ट विजन है कि मध्यप्रदेश में निवेश के लिए पारदर्शी और सुलभ वातावरण तैयार किया जाए, ताकि प्रदेश आर्थिक महाशक्ति बन सके। डॉ. यादव की इस पहल को देशभर के आर्थिक गलियारों में सराहा जा रहा है और इसे मध्यप्रदेश के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है।
विकास के इस भव्य आयोजन की चमक के पीछे नीमच के एक ‘दागी’ शराब साम्राज्य के वारिस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस पवित्र मंच का राजनीतिक लाभ उठाने की धृष्टता की है। नीमच के कुख्यात ‘अमौली ग्रुप’ के शराब कारोबारी अशोक अरोरा के पुत्र अरूल अरोरा ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी खिंचकर उसे सोशल मीडिया पर इस तरह प्रचारित किया जैसे वे कोई महान समाजसेवी या प्रतिष्ठित उद्योगपति हों।
हकीकत यह है कि यह सेल्फी केवल एक ढोंग है, जिसके जरिए अवैध शराब के काले कारोबार से जुड़े अपने परिवार के दागों को सफेद करने की एक नाकाम और ओछी कोशिश की जा रही है।
जनता के बीच समाजसेवी होने का झूठा स्वांग रचने वाले अरूल अरोरा का पारिवारिक इतिहास अपराध और अवैध गतिविधियों से सना हुआ है। अभी पिछले दिनों ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अशोक अरोरा और उनके गुर्गों के विरुद्ध अवैध शराब के 41 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें संगीन धाराओं में नए प्रकरण दर्ज किए हैं।
यह कार्रवाई इस बात का जीवंत प्रमाण है कि अरोरा परिवार का साम्राज्य समाजसेवा पर नहीं, बल्कि कानून की धज्जियां उड़ाने पर टिका है। विडंबना देखिए कि एक ओर पुलिसिया शिकंजा कस रहा है, तो दूसरी ओर अवैध शराब के ये अड्डे फिर से फलने-फूलने लगे हैं, जहां गरीब मजदूरों का खून-पसीने का पैसा ओवर रेटिंग और अवैध वसूली के जरिए लूटा जा रहा है।
नीमच का बच्चा-बच्चा जानता है कि अशोक अरोरा और उनके अमौली ग्रुप के शराब अड्डों ने कितने ही हंसते-खेलते परिवारों को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है। इतना ही नहीं, अशोक अरोरा पर पिस्तौल से फायरिंग करने का मामला भी अभी पुलिस जांच में लंबित है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!