मौत पर पर्दा डालने की कोशिश: गीता भवन हॉस्पिटल हादसे में बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

मजदूर की मौत पर उठे सवाल, ठेकेदार पर हादसा छिपाने लग रहे आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धर्म और सेवा के नाम पर संचालित गीता भवन चिकित्सालय के नव निर्माण कार्य के दौरान हुई 22 वर्षीय मजदूर करण मौरी की मौत अब एक बड़े विवाद में बदलती जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि न केवल हादसे की वास्तविक जानकारी छिपाने की कोशिश की गई, बल्कि पुलिस को भी गलत सूचना देकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया गया। मृतक करण मौरी कुक्षी के समीप स्थित एक गांव का निवासी था। परिजन के अनुसार गांव के करीब 18 से 20 मजदूर मजदूरी के लिए इंदौर आए हुए हैं और सभी गीता भवन चिकित्सालय के पुराने भवन को तोड़ने के कार्य में लगे थे। इन मजदूरों को इंदौर निवासी ठेकेदार राजू उर्फ राजा उस्मान गनी पिता इस्माइल के माध्यम से काम पर लगाया गया था।
ऊंचाई से गिरा मजदूर
जानकारी के अनुसार भवन तोड़ने के दौरान करण ऊंचाई से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि पास में ही ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल की व्यवस्था होने के बावजूद उसे तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया और गंभीर हालत में सीधे एमवाय अस्पताल भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अब सवाल उठ रहा है कि जब संस्था स्वयं चिकित्सा सेवाएं संचालित करती है तो एक घायल मजदूर को तत्काल जीवन रक्षक उपचार क्यों नहीं मिला? क्या समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से उसकी जान बच सकती थी?
मृतक के परिजन ने सबसे गंभीर आरोप यह लगाया है कि घटना के बाद ठेकेदार राजू उर्फ राजा उस्मान गनी ने पुलिस को झूठी जानकारी दी। परिजन के मुताबिक पुलिस को यह बताया गया कि करण घर में गिरकर घायल हुआ था, जबकि वास्तविकता यह थी कि वह गीता भवन अस्पताल का भवन तोड़ने के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह केवल लापरवाही का मामला नहीं रहेगा, बल्कि दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियों को छिपाने, पुलिस को गुमराह करने और साक्ष्य प्रभावित करने का मामला भी बन सकता है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल
परिजन का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वे थाना पलासिया पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया और आठ दिन बाद आने की बात कहकर वापस भेज दिया।इस रवैये से नाराज परिजन ने चेतावनी दी है कि यदि वास्तविक घटना दर्ज कर दोषियों के खिलाफ मामला कायम नहीं किया गया तो पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस की इस कथित उदासीनता ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर दुर्घटना में हुई मौत के मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने के बजाय परिजन को इंतजार करने के लिए क्यों कहा गया?
निर्माण कार्य की वैधता भी जांच के घेरे में
घटना के बाद गीता भवन चिकित्सालय के नव निर्माण कार्य को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पुराने भवन की तोड़फोड़ और निर्माण कार्य आवश्यक अनुमतियों और सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना कराया जा रहा था। यदि निर्माण कार्य बिना आवश्यक अनुमति, सुरक्षा प्रबंध और श्रम कानूनों के पालन के किया जा रहा था तो नगर निगम के संबंधित भवन अधिकारी, ट्रस्ट के पदाधिकारी, निर्माण एजेंसी और ठेकेदार सभी की जवाबदेही तय हो सकती है।
मजदूरों की सुरक्षा भगवान भरोसे?
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या मजदूरों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, सुरक्षा जाल और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे? क्या निर्माण स्थल पर कोई आपातकालीन चिकित्सा प्रबंध था? या फिर मजदूरों की जान को जोखिम में डालकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था? यदि जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है तो यह मामला लापरवाही से मृत्यु से आगे बढ़कर गंभीर आपराधिक जिम्मेदारी का रूप ले सकता है।
जवाबदेही से बचने का प्रयास?
पिछले कुछ समय से धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े विवादों ने लोगों के विश्वास को झकझोर दिया है। धर्म और सेवा के नाम पर संचालित संस्थाओं से समाज संवेदनशीलता, पारदर्शिता और मानवीय मूल्यों की अपेक्षा करता है, लेकिन करण मौरी की मौत के बाद कई गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। क्या एक गरीब मजदूर की जान इसलिए महत्वहीन समझी गई क्योंकि वह निर्माण स्थल पर काम करने वाला श्रमिक था? क्या प्रभावशाली लोगों के रसूख के कारण वास्तविक घटनाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है?
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!