बिजली कर्मचारियों पर हमला: चप्पल-थप्पड़ों से पीटा; कपड़े फाड़े, 6 लोगों पर प्रकरण दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बदनावर।
ग्राम मुलथान में बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत कंपनी के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पांच महिलाओं समेत छह लोगों ने दफ्तर में घुसकर बिजली कर्मचारियों से मारपीट की, गाली-गलौज की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
बकाया बिल पर काटे थे कनेक्शन
लाइनमैन जय सेलोकर के मुताबिक, 14 अगस्त को जयसिंहपुरा में ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना मिली थी। एई संदीप पटेल के नेतृत्व में बिजली टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जबकि नियमित बिल जमा करने वालों के कनेक्शन चालू रखे गए।
अगले दिन दफ्तर में घुसकर मारपीट का आरोप
कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोग 15 अगस्त की सुबह विद्युत कंपनी के कार्यालय पहुंच गए। यहां विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, महिलाओं ने चप्पल और थप्पड़ों से कर्मचारियों को पीटा, जिससे लाइनमैन की शर्ट फट गई।
आरोप है कि जाते समय उन्होंने दोबारा बिजली कनेक्शन काटने पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी।
छह लोगों पर प्रकरण दर्ज
लाइनमैन की शिकायत पर पुलिस ने जयसिंहपुरा निवासी राजूबाई, संदीप, मोहिनीबाई, रामकन्याबाई, उषाबाई और श्यामाबाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!