खबर
Top News

अजा बच्चों पर हो रहा अत्याचार सरपंच की नाकामी, करेंगे प्रदर्शन: एक कक्ष में 55 बच्चे; भोजनालय-शौचालय भी साथ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 मार्च 2026, 5:49 pm
शेयर करें:
अजा बच्चों पर हो रहा अत्याचार सरपंच की नाकामी, करेंगे प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक कक्ष में 55 बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। और तो और इसी एक कक्ष में शौचालय भी है और भोजनालय भी। ये अजा बच्चों के साथ सरासर अत्याचार है। सरपंच की नाकामी के खिलाफ अभा बलाई महासभा न केवल प्रदर्शन करेगी, बल्कि अकर्मण्य सरपंच को हटाने की मांग रखेगी।

मामला सांवेर विधानसभा के ग्राम बारोली (इंदौर-उज्जैन रोड) का है, जहां पहली से पांचवीं तक की कक्षा के लिए एक सरकारी स्कूल है। 10 सितंबर 2024 को दीवार गिरने और छत से पानी टपकने के बाद इसे तोड़ दिया गया, ताकि नया बनाया जा सके। वैसे, नियम ये है कि पहले नया बनाया जाता है फिर पुराना तोड़ा जाता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

इस स्कूल के सभी 55 बच्चों को सामुदायिक भवन के एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। प्रधानाध्यापिका ने 19 जुलाई 2025 को विकासखंड स्रोत समन्वयक जनपद पंचायत को पत्र लिखा और बताया कि एक ही कक्ष में 55 बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, जिनके लिए पृथक से न शौचालय है, न किचन शेड है और न अन्य कोई सुविधा है।

नया भवन जल्द से जल्द बनाया जाए, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके बाद 24 जुलाई 2025 को शिक्षक पालक संघ की बैठक में अध्यक्ष रेखा पुजारी, शिक्षिका रेखा यादव और पंचों ने प्रस्ताव पास किया कि स्कूल भवन जल्द बनाया जाए।

ग्रामीण कहते हैं कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए वे यहां कोई आयोजन नहीं करते, लेकिन स्थिति ये है कि सामुदायिक भवन के एक कमरे में 55 बच्चे पढ़ते हैं और शोर इतना होता है कि पढ़ाई प्रभावित होती है। उसी कक्ष में शौचालय भी है और मध्याह्न भोजन भी बनता है।

आश्चर्य की बात है कि बीआरसी मुकेश पटेल के मुताबिक, केंद्र सरकार ने क्षेत्र में स्कूल भवन नहीं बल्कि शौचालय मंजूर कर दिए हैं। इस पर मामला गर्मा गया है। कल अभा बलाई महासभा के अध्यक्ष मनोज परमार ने चेतावनी दी कि सभी बच्चे अजा के हैं और उनके साथ इस तरह का बर्ताव सहन नहीं किया जाएगा।

राशि मिलती है और काम नहीं होते। सरपंच काम करने में रोड़ा अटकाते हैं। महासभा इसका विरोध करेगी। यदि जल्दी भी स्कूल भवन नहीं बनाया गया तो कड़ा विरोध किया जाएगा और सरपंच को पद से हटाने की मांग की जाएगी।

सरपंच बिफरे- अंकुर जायसवाल को क्यों बताया
इस मामले में एक ऑडियो भी वायरल भी हुआ है। सरपंच सोनू पटेल की कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण मालवीय की बात हो रही है, जिसमें सरपंच ने मालवीय को गाली-गलौच की है और कहा है कि स्कूल की जानकारी खुलासा फर्स्ट के प्रधान संपादक अंकुर जायसवाल को क्यों दी? यानी सरपंच खुलासा फर्स्ट में खबर छपने से डर रहा है और उन्हें धमका रहा है।

इस ऑडियो में वो कह रहा है कि तू स्कूल की खबरों को सोशल मीडिया पर क्यों डाल रहा है? कई बार अनुचित शब्दों का प्रयोग करता हुआ सुनाई दे रहा है। जाहिर है कि स्कूल भवन के निर्माण में सरपंच का कहीं कोई अड़ंगा है और वो अजा बच्चों को सुविधा नहीं देना चााहता है।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 15 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 15 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 16 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 17 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 17 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 17 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 17 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 17 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 18 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 18 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 18 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 18 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 18 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 18 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 18 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 19 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 19 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!