खबर
Top News

गधे नेता निकम्मा महापौर: अफसर और नेता केवल अपनी जेब भरने में लगे हैं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 2:51 pm
शेयर करें:
गधे नेता निकम्मा महापौर

सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा विधायक के समर्थक नगर निगम प्रशासन पर बरसे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की चमचमाती सड़कों और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच 15 अगस्त की सुबह पल्हर नगर क्षेत्र में बदहाली की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने नगर निगम प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। 60 फीट रोड पर पल्हर नगर पानी की टंकी के सामने बना एक असमतल, आड़ा-तिरछा और बिना तकनीकी मापदंडों के डिवाइडर कट राहगीरों के लिए हादसों का काल साबित हो रहा है।

इसी खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बनावट वाले कट पर हीरो डेस्टिनी दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर फिसलने से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक आशु व्यास हादसे का शिकार हो गए।

हादसे के ठीक बाद पीड़ित को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां मरीमाता चौराहे के पास स्थित क्लिनिक पर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। डॉक्टरों ने उनके चेहरे, हाथ, कोहनी और पैरों में आई चोटों का इलाज किया।

हादसे के तुरंत बाद आशु व्यास का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने शहर के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। इस वीडियो में वे खून से सने चेहरे और फटे कपड़ों के साथ चोटिल हालत में खड़े होकर अपनी ही पार्टी की सत्ता वाले नगर निगम और स्थानीय नुमाइंदों के खिलाफ आर-पार का मोर्चा खोलते नजर आ रहे हैं।

‘खुलासा फर्स्ट' से बातचीत में भी उन्होंने अपना दर्द और आक्रोश बयां करते हुए आरोप लगाया कि शहर के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग केवल भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और दलाली में मस्त हैं। उन्होंने बताया कि सड़क के घटिया निर्माण, असमान ढलान और बारिश के कारण अत्यधिक फिसलन की वजह से वे बिना किसी अपनी गलती, बिना तेज रफ्तार और बिना ब्रेक लगाए ही सड़क पर बीस से तीस मीटर तक घिसटते चले गए।

वायरल वीडियो में आशु व्यास ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को ‘निकम्मा' और स्थानीय पार्षदों व नेताओं को ‘गधा' करार दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि कहलाने वाले इन नेताओं को न तो जनता की जान-माल और सुरक्षा की कोई परवाह है और न ही शहर की बुनियादी सुविधाओं की।

हाल ही में एमआर 10 पर स्थित अरबिंदो अस्पताल के पास सड़क के खतरनाक गड्ढे में गिरकर हुई एक महिला की मौत की घटना का हवाला देते हुए व्यास ने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि अफसर और नेता केवल अपनी जेबें भरने में लगे हैं।

आशु व्यास ने कहा कि जब उनके जैसे तंदुरुस्त व्यक्ति का यह हाल हो सकता है, तो आम नागरिकों और बुजुर्गों का क्या होगा? उन्होंने इंदौर की जनता से सीधे अपील की कि हिंदू-मुस्लिम और धर्म के नाम पर वोट मांगकर चुनाव जीतने के बाद पूरी तरह निष्क्रिय बैठने वाले इन भ्रष्ट नेताओं को अब सबक सिखाने का वक्त आ गया है। जनता कब तक इनकी लापरवाही का खामियाजा भुगतेगी?

संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 6 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 6 hours ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 6 hours ago
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 7 hours ago
युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

about 7 hours ago
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

about 7 hours ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

about 7 hours ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

about 7 hours ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

about 8 hours ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

about 8 hours ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

about 8 hours ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला
Top News

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

about 8 hours ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 8 hours ago
गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

about 8 hours ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

about 8 hours ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

about 8 hours ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

about 9 hours ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

about 9 hours ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!