ASI रामपाल गिरफ्तार: सीडीआर लीक कांड की परतें उधेड़ती खुलासा फर्स्ट की खबर; डिटेक्टिव मुकेश के साथ की थी गोवा ट्रिप
KHULASA FIRST
संवाददाता

जांच टीम में ही शामिल एएसआई प्रभाकर महाजन की भूमिका पर भी सवाल
आदेश प्रताप सिंह भदौरिया वरिष्ठ पत्रकार खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इन दिनों चर्चित सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) लीक कांड में ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने पूरी जांच पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस एएसआई प्रभाकर महाजन उर्फ प्रभु उर्फ सिंघम पर नेटवर्क से जुड़े होने का शक है, उसके ही जांच टीम का हिस्सा होने की बात सामने आई है। मामला सिर्फ डेटा लीक का नहीं, बल्कि पुलिस सिस्टम के भीतर जमे संगठित रैकेट की ओर इशारा कर रहा है।
आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने पूरे केस के सबसे बड़े सूत्रधार एएसआई रामपाल के खिलाफ सायबर सेल में केस दर्ज करवाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, खुलासा फर्स्ट की जांच में खुलासा हुआ है कि एएसआई रामपाल पाल और एटीएस की जांच टीम के एएसआई प्रभाकर महाजन, डिटेक्टिव एजेंसी संचालक मुकेश तोमर के साथ गोवा ट्रिप पर गए थे।
उल्लेखनीय है एटीएस को इंदौर में ‘इंदौर डिटेक्टिव सर्विस’ चलाने वाले मुकेश तोमर के बारे में लोगों की सीडीआर की खबर मिली थी। मुकेश जासूसी की आड़ में आम लोगों का निजी डेटा भी बेच रहा था। कॉल डिटेल की जांच में एटीएस को क्राइम ब्रांच के एएसआई रामपाल पाल और आरक्षक रविंद्र राठौड़ की भूमिका भी संदिग्ध मिली।
तीन दिन पहले एटीएस ने रविंद्र को उसके घर से तो टॉवर लोकेशन के आधार पर सोलापुर (महाराष्ट्र) से पकड़ा था। वह क्राइम ब्रांच में दर्ज एक केस की जांच के लिए हेड कांस्टेबल राहुल बाथम और आरक्षक कन्हैया दांगी के साथ था। एटीएस ने राहुल और कन्हैया के कथन लेकर उन्हें रवाना करने के बाद रामपाल पाल के मोबाइल में संदिग्ध डेटा मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया था।
उधर, आरक्षक रविंद्र को भी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, लेकिन रामपाल के संबंध फरार डिटेक्टिव एजेंसी संचालक मुकेश तोमर से मिले। एएसआई रामपाल पाल डिटेक्टिव एजेंसी संचालकों को काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) और टावर लोकेशन बेचने के काम कर रहा था।
कल साइबर सेल (भोपाल) में केस दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी ले ली गई। एजेंसी ने उसके मोबाइल की जांच की तो मुकेश तोमर को भेजी मोबाइल की टावर लोकेशन के मैसेज मिले। कल एटीएस ने रामपाल के खिलाफ राज्य साइबर सेल में केस दर्ज करवा कर न केवल उसकी गिरफ्तारी ले ली, बल्कि उसे कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड भी मांग लिया।
एएसआई रामपाल का मोबाइल और लैपटाप जब्त कर मोबाइल से एजेंसी संचालक को भेजी जानकारी भी रिकवर की है। एटीएस ने एक अन्य डिटेक्टिव एजेंसी संचालक योगेश को भी हिरासत में ले लिया है।
भोपाल की एक अन्य एजेंसी के संचालक और मुकेश तोमर के पार्टनर अनिकेत को भी एटीएस ने हिरासत में ले रखा है। करीब तीन-चार एजेंसियों के लिए पीछा करने का काम करने वाले एक युवक सुल्तान को एटीएस ने शुक्रवार सुबह उठाया था, जिसे देर रात पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
गरबा करते हुए क्राइम ब्रांच एएसआई रामपाल (यलो शर्ट) एटीएस का एएसआई प्रभाकर महाजन (ब्लैक टीशर्ट) और फरार एजेंसी संचालक मुकेश तोमर सबसे पीछे िदखाई दे रहे है। ।
सबसे बड़ा सवाल जांच में ही संदिग्ध क्यों
हैरानी की बात यह है कि जिन एजेंसियों पर कार्रवाई के लिए टीम बनाई गई, उसी टीम में एएसआई प्रभाकर महाजन को शामिल किया गया। अब तक वह तीन कर्मचारियों को पकड़ भी चुका है, लेकिन उसकी खुद की भूमिका जांच के घेरे में है।
भोपाल की डिटेक्टिव एजेंसी के संचालक अनिकेत सहित कई लोगों से पूछताछ जारी है। आधा दर्जन से ज्यादा एजेंसियां रडार पर हैं। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि कुछ बड़े उद्योगपति और अफसर भी इन एजेंसियों के क्लाइंट रहे हैं। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं। आने वाले समय में और बड़े नाम सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
गोवा ट्रिप ने खोली संबंधों की पोल
पता चला है कि मार्च में मुकेश तोमर, एएसआई रामपाल और प्रभाकर महाजन गोवा ट्रिप पर गए थे, जिसका पूरा खर्च तोमर ने उठाया। यह ट्रिप उनके गहरे रिश्तों का बड़ा सबूत मानी जा रही है। सूत्रों का दावा है कि कई मामलों में एएसआई प्रभाकर खुद एजेंसी में बैठकर क्लाइंट से डील करता था। इससे साफ है कि यह कोई छोटा खेल नहीं, बल्कि उनका संगठित रैकेट है।
गिफ्ट से की सेटिंग और सिस्टम में सेंधमारी
खुलासा फर्स्ट की प्राथमिक पड़ताल में खुलासा हुआ है कि इंदौर डिटेक्टिव एजेंसी के संचालक मुकेश तोमर ने महंगे गिफ्ट देकर क्राइम ब्रांच में सेंधमारी की। उसने एएसआई रामपाल पाल और सिपाही रविंद्र को अपने नेटवर्क से जोड़ा।
मुकेश तोमर आम लोगों की गोपनीय कॉल डिटेल और टावर लोकेशन मोटी रकम लेकर बेचता था। इससे मिलने वाली रकम पुलिसकर्मियों को महंगे गिफ्ट और आर्थिक फायदे देकर अपने नेटवर्क को मजबूत करने में खर्च करता था।
मुकेश तोमर के एटीएस की जांच टीम में शामिल एएसआई प्रभाकर महाजन उर्फ प्रभु उर्फ सिंघम से भी करीबी संबंध सामने आए हैं।
तोमर ने एएसआई रामपाल को बुलेट के लिए आर्थिक मदद की। एएसआई प्रभाकर को महंगा आईफोन गिफ्ट किया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!