नीट-यूजी में आर्यमन सोलंकी बने एमपी के टॉपर: 696 अंक के साथ स्टेट रैंक-1; ऑल इंडिया रैंक 46
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
मध्य प्रदेश स्टेट कंबाइंड नीट-यूजी 2026 काउंसलिंग के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पंजीकृत अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी है। इस सूची में आर्यमन सिंह सोलंकी ने मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। आर्यमन ने 720 में से 696 अंक प्राप्त किए हैं और 99.9977 परसेंटाइल के साथ स्टेट रैंक-1 हासिल की है। उनकी ऑल इंडिया नीट-यूजी रैंक 46 रही।
टॉप-5 में ये अभ्यर्थी शामिल
मेरिट सूची में सार्थक साहू 680 अंक और 99.984199 परसेंटाइल के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं मानव सिंह राजपूत ने 671 अंक और 99.975799 परसेंटाइल हासिल कर तीसरी रैंक प्राप्त की।
मोहम्मद साद मंसूरी 669 अंक और 99.971449 परसेंटाइल के साथ चौथे स्थान पर रहे, जबकि पार्थ झा ने 665 अंक और 99.962948 परसेंटाइल के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।
छात्राओं की श्रेणी में हिलोर अजमेरा रहीं अव्वल
छात्राओं की श्रेणी में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। हिलोर अजमेरा ने 655 अंक और 99.939747 परसेंटाइल के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। हिलोर की ओवरऑल स्टेट रैंक सात है। उनके बाद श्रेया अग्रवाल 646 अंक के साथ छात्राओं में दूसरे और स्टेट रैंक 11 पर रहीं।
अब चॉइस फिलिंग व सीट अलॉटमेंट होगा
मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही अब एमबीबीएस और बीडीएस की प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस चरण में अभ्यर्थियों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के कॉलेजों की चॉइस फिलिंग करनी होगी। इसके बाद मेरिट और भरी गई चॉइस के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!