खबर
Top News

खुद व्हील चेयर पर पहुंचे थाने: पुलिस अधिकारी को बोले-थाली में नोट सजाकर लाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अप्रैल 2026, 1:12 pm
शेयर करें:
खुद व्हील चेयर पर पहुंचे थाने

दो बच्चोंं का हुआ था अपहरण ; टीआई-एसीपी ने चैट पर उलझाए रखा

उधर पांच थानों की टीम के साथ डीसीपी, एडीसीपी ने मारी दबिश

भारी पुलिस बल को देख फिरौतीबाजों ने मल्टी से लगाई छलांग, चारों के टूटे पैर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र के गीता नगर स्थित ग्रेटर तिरुपति गार्डन से दो मासूम बच्चों का अपहरण कर 15 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने चंद घंटों में आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं अपहृत बच्चों को सही-सलामत दस्तयाब कर लिया है।

एक तरफ बच्चों की मां से आरोपी वाट्सएप कॉल पर सौदेबाजी कर रहे थे, दूसरी तरफ पुलिस की पांच टीमें उनकी हर चाल पर नजर रखे थीं। जैसे ही पुलिस ने मल्टी को घेरा, घबराए किडनैपर्स ने पुलिस से बचने के लिए नीचे छलांग लगा दी, लेकिन चारों के पैर टूट गए।

जानकारी के मुताबिक पलासिया थाना क्षेत्र के लालाराम नगर स्थित ग्रेटर तिरुपति गार्डन में खेल रहे नैतिक पिता सन्नी सोनकर (10) निवासी बड़ी ग्वालटोली खटीक मोहल्ला और सम्राट पिता अजयचंद्र जयदेव (11) निवासी लालाराम नगर लापता हो गए थे। काफी तलाशने के बाद भी जब दोनों नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवती दोनों बच्चों को बारह पत्थर चौराहा तरफ ले जाती दिखी। रहवासियों ने पुलिस के साथ आगे के फुटेज खंगाले तो युवती दोनों बच्चों को टैक्सी (कैब) में बैठाकर ले जाती दिखी। इसके बाद अपहरण का मामला मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

करीब दो घंटे बाद नैतिक की मां पूजा को एक युवक का कॉल आया कि दोनों बच्चे मेरे पास हैं। उन्हें सही-सलामत चाहती हो तो 15 लाख की व्यवस्था करो, व्यवस्था हो जाए तो ठीक, नहीं तो बच्चों को लेकर शहर के बाहर निकल जाएंगे। यह सुनते ही दोनों बच्चों की माताओं के पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि नैतिक के पिता सन्नी सेंटपॉल स्कूल के सामने गन्ने के रस का ठेला लगाते हैं।

वहीं सम्राट के पिता अजयचंद्र जयदेव ऑर्केस्ट्रा पार्टी में, जबकि मां उर्मिला घरेलू काम करती है। दोनों बच्चों के परिवार अपहर्ता द्वारा मांगी गई इस बड़ी रकम की व्यवस्था करने में जुट गए।

इधर, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे टीआई सुरेंद्रसिंह रघुवंशी ने बच्चों के माता-पिता से पूछताछ शुरू की और टीम को सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगाया। इसी बीच नैतिक की मां पूजा के पास 4 से 5 बार अपहर्ता का कॉल आया कि 15 लाख की व्यवस्था हुई कि नहीं। वह गिड़गिड़ाते हुए पैसे की व्यवस्था करने की बात करती रही।

इसके बाद एसीपी तुषार सिंह ने पूजा से मोबाइल लेकर वाट्सएप पर चैटिंग के माध्यम से कॉलर से बात करना शुरू की। टीआई रघुवंशी और एसीपी सिंह ने कॉलर को वाट्सएप पर बातों में उलझाए रखा। डीसीपी राजेश व्यास भी घटनास्थल पहुंचे और माता-पिता से पूछताछ की। कुछ समय बाद एडीसीपी रामस्नेही मिश्रा भी पहुंचे और तुकोगंज, छोटी ग्वालटोली, संयोगितांज, पलासिया थाने की खुफिया टीम को कॉल ट्रेस पर लगाया।

3 बच्चों को ले जाने की फिराक में थी अपहर्ता युवती... एसीपी व टीआई द्वारा दोनों बच्चों के माता-पिता से पूछताछ की जा रही थी, तभी सन्नी सोनकर के भाई राहुल का बेटा ध्रुव बोला कि एक दीदी रोज गार्डन में आती थीं, जो हमें कुत्ता, बिल्ली, चूहा दिखाने ले जाने की बात करती थीं। उनके साथ एक लड़का भी आता था, जो हमें वीडियो दिखाता था और कहते थे कि ये जानवर देखने चलोगे, हम तुम्हें ये दे देंगे।

ब्याज पर उधार लिए थे 7 लाख... एक तरफ जहां पुलिस कॉलर की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी थी, वहीं माता-पिता फिरौती की राशि की व्यवस्था में जुट गए।

कुछ ब्याज पर तो कुछ परिचितों आदि से लेकर दोनों बच्चों के परिजन ने करीब 7 लाख रुपए जुटाए और कॉलर को 7 लाख की व्यवस्था होने की बात कही, लेकिन वह अड़ गया कि जितने मांगे हैं, उतने की ही व्यवस्था करो।

कैट रोड की आई थी लोकेशन
बच्चों को ढूंढ़ रही टीम को कॉलर की लोकेशन कैट रोड की मिली, इसके कुछ देर बाद राजेंद्र नगर के दत्त नगर की। इस पर आला अधिकारियों ने राजेंद्र नगर और राऊ थाने की खुफिया टीम को लगाया। उधर, टीआई व एसीपी ने कॉलर को लगातार उलझाए रखा और बच्चों के सही-सलामत होने के फोटो-वीडियो मांगे। इस पर अपहरणकर्ता कॉलर बच्चों के फोटो-वीडियो पूजा के मोबाइल नंबर पर भेजते रहे, जिसमें वे मोबाइल चलाते दिखाई दिए।

एक फोटो में बच्चे के पीछे मल्टी के फ्लैट में ऐसी लगा दिखा, जिस पर पूजा अपार्टमेंट लिखा हुआ था। इसके बाद राजेंद्र नगर व राऊ थाने की टीम ने लोकेशन के आधार पर अपहरणकर्ता युवती की बिल्डिंग शिवांक अपार्टमेंट को ट्रेस कर लिया और रैकी करने लगे।

जानकारी लगते ही डीसीपी राजेश व्यास और एडीसीपी रामस्नेही मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ दत्त नगर स्थित शिवांश अपार्टमेंट पहुंचे। पुलिस की गाड़ियों की आवाज सुन आरोपियों ने नीचे छलांग लगा दी, लेकिन चारों के पैर फ्रैक्चर होने से भाग नहीं पाए और टीम ने घेराबंदी कर धरदबोचा। उनकी निशानदेही पर फ्लैट में से दोनों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम तनीषा पति ललित सेन (21), ललित पिता दशरथ सेन (21) निवासी दत्त नगर, कॉलर विनीत पिता राजेश प्रजापति (22) निवासी तिलक नगर एक्सटेंशन और मुख्य अपहरणकर्ता राधिका पिता राजेश प्रजापति (18) निवासी सहकार नगर, नियर गोशाला कैट रोड बताए गए हैं। राधिका फ्लिपकार्ट कंपनी में नौकरी करती है, जबकि उसका भाई आरोपी विनीत बेरोजगार है। वहीं आरोपी तनीषा हाउस वाइफ और उसका पति ललित ड्राइवर है।

करीब चार लाख का था कर्ज, सुनार के घर करने वाले थे चोरी... सूत्रों के मुताबिक पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी भाई-बहन विनीत और राधिका गरीब तबके से हैं, जिन पर पर करीब चार लाख का कर्जा था।

इसके चलते दोनों ने तनीषा और उसके पति ललित के साथ मिलकर एक सुनार के घर चोरी करने की साजिश रची थी, लेकिन आए दिन चोरी ट्रेस होने पर पकड़े जाने के डर से उन्होंने धन्नासेठ के बच्चों को उठाकर फिरौती मांगने की ठानी।

इसके बाद राधिका ने ग्रेटर तिरुपति गार्डन के सामने वाले पॉश इलाके स्थित गार्डन में खेलते बच्चों की रैकी की। गोरे-चिट्‌टे नैतिक, सम्राट और ध्रुव को देख उसे लगा कि ये किसी धन्नासेठ के बच्चे होंगे।

तीनों बच्चों को तीन दिन तक वह गार्डन में आकर बच्चों को बहलाती-फुसलाती रही और अपहृत कर दत्त नगर स्थित शिवांश अपार्टमेंट में अपनी फ्रेंड तनीषा के फ्लैट में ले गई। वहां बच्चों को मोबाइल और खाने-पीने की चीजों से बहलाकर नैतिक से उसकी मां पूजा का नंबर लिया और फिरौती की मांग रखी।

5 लाख की थी डिमांड... जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा पहले फिरौती 5 लाख मांगने की थी, लेकिन पकड़े जाने के बाद केस में ही इतने पैसे लग जाएंगे, सोचकर ललित ने 15 लाख की फिरौती मांगी। इसमें आधी राशि ललित और तनीषा द्वारा रखना तय हुआ था।

कमिश्नर के घर के सामने से बच्चों को लेकर निकली थी राधिका
सूत्रों के मुताबिक आला अफसरों ने तुकोगंज, छोटी ग्वालटोली, संयोगितागंज और पलासिया थाने के खुफिया के जवानों को एकत्रित किया और उन्हें आरोपी युवती राधिका के बच्चों को ले जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज चेक करने को कहा।

सबसे पहले तिरुपति गार्डन के समीप स्थित मल्टी के कैमरे में आरोपी युवती बच्चों को बारह पत्थर चौराहा तरफ ले जाती दिखी। वहां के फुटेज में बच्चों को एक एवरफ्रेश दुकान से सामान दिलाते हुए कैमरे में कैद हुई।

इसके बाद उसने वहां से कैब बुक की और पुलिस कमिश्नर के घर के सामने से होते हुए कैट रोड पहुंची। वहां कैब छोड़कर बच्चों को साथियों के साथ अपनी फ्रेंड तनीषा सेन के दत्त नगर स्थित शिवांश अपार्टमेंट के फ्लैट में लेकर पहुंची, जहां से फिरौती मांगी गई।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 4 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 4 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 4 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 5 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 5 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 5 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 5 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 5 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 5 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 5 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 6 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 6 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 6 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 6 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 6 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 6 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 6 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!