भाजपा में एक और नितिन लेकिन नबीन
KHULASA FIRST
संवाददाता

राकेश अचल वरिष्ठ पत्रकार खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सत्तारूढ़ भाजपा में अब एक नहीं बल्कि दो-दो नितिन हो गए हैं। एक नबीन हैं, दूसरे प्राचीन। निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी के रूप में लंबी पतारसी के बाद 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गये नितिन नबीन को चुनाव प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद अंतत: भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया। मंगलवार 20 जनवरी को उनके निर्विरोध अध्यक्ष बनने की घोषणा की गई।
भाजपा की कमान सम्हालने वाले नितिन नबीन दूसरे बिहारी हैं या पहले से ही लगभग तय था कि पार्टी नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए बिहार के युवा नेता नितिन नबीन ही सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। फिर भी चुनाव प्रक्रिया की सारी औपचारिकताएं पूरी की गईं। पार्टी संविधान के अनुसार, 36 में से 30 प्रदेशों में अध्यक्ष का निर्वाचन पूरा होने के बाद 16 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण द्वारा जारी की गई।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में दोपहर दो से शाम चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल हुए थे।
भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नबीन किसकी खोज हैं, ये अनुसंधान का विषय है, किंतु मेरा कयास है कि जेपी नड्डा साहब ही उन्हें खोजकर लाए होंगे, क्योंकि वे भी बिहारी हैं।
नितिन नबीन सिन्हा बिहार के प्रतिष्ठित भाजपा नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। नितिन के लिए दिल्ली उतनी ही नबीन है, जितनी 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए थी। नितिन बांकीपुर से 4 बार के विधायक हैं। भाजपा की कमान सम्हालने से पहले वे बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री रहे।
नितिन नबीन से पहले महाराष्ट्र के सडक मंत्री रहे नितिन गडकरी को भी भाजपा की कमान सौंपी गई थी। पिछले चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी अंतर से हराया था। नितिन नबीन भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे।
सब जानते हैं कि नितिन नबीन नितिन गडकरी भी नहीं हो सकते और जेपी नड्डा भी नहीं बन सकते। उन्हें भाजपा पर अपनी छाप लगाने के लिए लंबा संघर्ष भी करना पड़ेगा और वक्त का इंतजार भी। भाजपा के नये अध्यक्ष नितिन नबीन अनुभव और उम्र में इतने छोटे हैं कि किसी प्रवक्ता को भी आंख नहीं दिखा सकते।
नबीन को पार्टी और संघ के बीच संतुलन कायम करने के साथ ही पार्टी में अपनी लाबी भी तैयार करना होगी। नितिन नबीन का कार्यकाल 3 साल का होगा। आने वाले तीनों साल नितिन के लिए चुनौती भरे होंगे, क्योंकि इन्हीं तीन साल में अनेक विधानसभा चुनावों के साथ उन्हें अगले आमचुनाव का भी सामना करना होगा।
यदि पार्टी आगे बढ़ती है, तो उन्हें मुफ्त में सफलता मिलेगी और यदि पार्टी ठिठकती है, तो असफलता का ठीकरा उनके सिर पर फोड़ा जाएगा। बहरहाल हम नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे भाजपा को कुछ न कुछ नबीन तो बनाएंगे ही।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!