नशे के खूनी खेल में बलि चढ़ गया निर्दोष: परिजन और रहवासियों ने शव रखकर किया चक्काजाम; हत्यारों के घर तोड़ने और फांसी की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खाकी पर फूटा आक्रोश, क्षेत्र बना नशे का बाजार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निर्दोष इलेक्ट्रीशियन की रविवार शाम उसके मासूम बेटे के सामने हुई हत्या के बाद कल दोपहर को गौरी नगर क्षेत्र परिजन और रहवासियों के गुस्से, दर्द और सवालों से सुलग उठा। बेरहमी से हुई हत्या ने न केवल लोगों को अंदर तक झकझोरा बल्कि ये सवाल भी खड़ा कर दिया कि क्या यह सिर्फ एक हत्या थी या नशे के उस फैलते जाल का नतीजा, जिसे रोकने में हीरा नगर पुलिस नाकाम साबित हो रही है? लोगों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उनके हाथों में तख्तियां थीं गांजा-पावडर पर प्रतिबंध लगाओ, हत्यारों को फांसी दो, बदमाशों के घर तोड़ो।
सुरेंद्र साहू रविवार शाम गौरी नगर में साले कुलदीप की शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होकर बेटे प्रणव (8) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बाइक का साइड स्टैंड हटाने को लेकर नशे में धुत कुछ युवकों ने अपशब्द कहे तो सुरेंद्र ने विरोध किया।
यह विवाद कुछ ही सेकंड में खूनी खेल में बदल गया। बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट और आखिर में चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर सुरेंद्र की जान ले ली। उनका हार्ट पंक्चर हो गया था।
प्रणव बोला- पापा को मुंह पर मारा, फिर चाकू मार दिया- सबसे खराब हालत उस मासूम की है जिसने आंखों के सामने पिता को मरते देखा। कल सुरेंद्र के शव का पीएम हुआ और परिजन शव लेकर गौरी नगर पहुंचे। सभी में हत्याकांड को लेकर जबरदस्त आक्रोश था।
इस दौरान बेटे प्रणव ने कांपती आवाज में बयान दिया कि उन्होंने पापा को मुंह पर मारा, फिर चाकू मार दिया, मैं बचाने भागा तो पत्थर फेंके। पति की हत्या के बाद पत्नी प्रीति बेसुध थी।
12 साल की बेटी साक्षी की आंखों में सिर्फ डर और सवाल थे। मेरे पापा को मारने वालों को मेरे सामने लाओ। परिवार का कहना है कि सुरेंद्र ही घर का सहारा था। अब बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
तीन ही हिरासत में, तीन फरार- क्षेत्र में नशा रोकने में नाकाम पुलिस की आरोपियों की गिरफ्तारी में भी नाकामी दिख रही है। पुलिस का दावा है कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, कुछ नाबालिग भी हैं। तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार लिया जाएगा। हथियार जब्त कर हत्या का केस दर्ज किया है।
भरोसा अब सिर्फ आश्वासन नहीं, कार्रवाई से बनेगा- उक्त घटना से सवाल उठता है कि क्या पुलिस सिर्फ छोटे अपराधियों तक ही सीमित रहेगी या उन बड़े चेहरों तक पहुंचेगी, जो क्षेत्र में नशे का कारोबार चला रहे हैं? इस घटना ने एक और कड़वा सच भी उजागर किया है कि नशा अब संगठित अपराध का रूप ले चुका है, जो सीधे-सीधे हत्या जैसे जघन्य अपराधों को जन्म दे रहा है।
स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि क्षेत्र में कई नेता सक्रिय हैं, लेकिन वे सिर्फ दिखावे की राजनीति तक सीमित हैं। नशे और अपराध जैसे असली मुद्दों पर सबकी चुप्पी साफ दिखाई देती है।
क्षेत्र में खुलेआम हो रहा नशे का कारोबार
चक्काजाम और प्रदर्शन के दौरान लोगों के हाथों में नशे के खिलाफ तख्तियां थीं। इलाके के लोगों ने खुलकर आरोप लगाया कि गौरी नगर और आसपास की बस्तियों में गांजा, पावडर और अन्य नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है। हर गली में नशेड़ी दिखाई देते हैं, नाबालिग बच्चे इस दलदल में धकेले जा रहे हैं।
छोटी-छोटी बातों पर झगड़े, चाकू, पत्थर चलना अब आम हो गया है। जहां इतनी बड़ी घटना हुई, वहीं पास में प्रशासनिक दफ्तर हैं, लेकिन सब्जी मंडी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा के नाम पर पुलिस की मौजूदगी न के बराबर है। महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग, झगड़े, छीना-झपटी, यह सब रोजमर्रा की बात है।
लोगों का सीधा आरोप है कि पुलिस सड़कों पर चालान काटने में तो सक्रिय दिखती है, लेकिन बस्तियों में पल रहे नशे के नेटवर्क को तोड़ने में नाकाम है। लोगों का साफ कहना है कि छोटे गुंडों को पकड़ने से कुछ नहीं होगा, असली नशे के सौदागर पकड़ो।
परिजन की मांग थी कि आरोपियों के घर तोड़े जाएं, उन्हें फांसी की सजा दी जाए और इलाके में नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन माने और शव को दाह संस्कार के लिए ले गए।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!