कथित लूट की घटना का खुलासा: किसकी डांट के डर से गढ़ी झूठी कहानी; असलियत क्या थी, किस पर था पुलिस को संदेह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिमरोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई कथित लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। जिस व्यक्ति ने तीन बदमाशों द्वारा हमला कर कुएं में फेंकने और बाइक-मोबाइल लूटने की कहानी सुनाई थी, वह पूरी तरह झूठी निकली। असलियत यह थी कि शराब के नशे में वह खुद कुएं में गिरा था और पत्नी की डांट से बचने के लिए उसने पूरी कहानी गढ़ ली।
क्या थी 'लूट' की कहानी
कुक संजय यादव ने पुलिस को बताया था कि प्याज गोदाम के पास एक युवक ने हाथ देकर उसे रोकने की कोशिश की। शक होने पर उसने बाइक की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन आगे दो और बदमाशों ने लाठी से हमला कर दिया।
उसके सिर पर डंडे बरसाए, मोबाइल और बाइक (MP09-DK-9714) लूट ली और उसे पास के कुएं में धकेलकर फरार हो गए। संजय ने यह भी दावा किया कि करीब 30 फीट गहरे और पांच फीट पानी भरे उस कुएं में टांग में फ्रैक्चर के बावजूद वह छह घंटे तक पड़ा रहा और सुबह लोगों की मदद से बाहर निकला।
सीसीटीवी ने खोली पोल
डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक शुरू से ही पुलिस को कहानी पर संदेह था। जब आने-जाने के रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो संजय उसी रात एक शराब दुकान पर शराब खरीदते दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर दोबारा पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
यह था पूरा सच
संजय ने कबूल किया कि उसने अधिक शराब पी रखी थी और तेज रफ्तार में बाइक चलाते समय वह खुद ही कुएं में जा गिरा। सुबह होश आने पर पत्नी और परिजनों की डांट-फटकार से बचने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी बना डाली। पुलिस ने कुएं से उसकी बाइक और मोबाइल दोनों बरामद कर लिए हैं।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!