खबर
Top News

सर्वदलीय बैठक: 40 दल हुए शामिल; विपक्ष का वॉकआउट, रिजिजू बोले- सदन सुचारु चलाना सबकी जिम्मेदारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 3:15 pm
शेयर करें:
सर्वदलीय बैठक

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले रविवार को संसद भवन एनेक्सी में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई।

करीब तीन घंटे चली इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), डीएमके समेत 40 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

हालांकि बैठक के दौरान विपक्षी दलों ने टीएमसी के बागी सांसदों को आमंत्रित किए जाने का विरोध करते हुए सांकेतिक वॉकआउट कर दिया।

रिजिजू बोले- सभी दलों ने रखी अपनी बात
बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सभी दलों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई और सभी ने अपने-अपने मुद्दे रखे।

उन्होंने कहा, "संसद को बिना किसी व्यवधान के चलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार सभी दलों के साथ संवाद के लिए तैयार है।"

20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं।

सत्र के पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में 'वंदे मातरम्' से संबंधित एक विधेयक पेश करेंगे।

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर विवाद
बैठक के दौरान विपक्ष ने टीएमसी के बागी सांसदों के एक गुट को आमंत्रित किए जाने पर कड़ा विरोध जताया।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), आम आदमी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, वामपंथी दलों और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सहित पूरे विपक्ष ने इसी मुद्दे पर बैठक का बहिष्कार किया।

महुआ ने उठाए सवाल
महुआ मोइत्रा ने कहा कि संसद के रिकॉर्ड में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 28 सांसद दर्ज हैं, जबकि 20 बागी सांसदों के अलग गुट को अभी तक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से मान्यता नहीं मिली है। उनके खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाएं भी लंबित हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि 91वें संविधान संशोधन के बाद अलग गुट की व्यवस्था न होने के बावजूद उन सांसदों को सर्वदलीय बैठक में किस आधार पर आमंत्रित किया गया।

सत्र के दौरान कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
मानसून सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है। वहीं विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, किसानों के मुद्दे और अन्य राष्ट्रीय विषयों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में आगामी सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

1 minute ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

7 minutes ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

24 minutes ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

30 minutes ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

42 minutes ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 1 hour ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 1 hour ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 1 hour ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 1 hour ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 1 hour ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 2 hours ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 2 hours ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 2 hours ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 2 hours ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 2 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 2 hours ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 3 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 3 hours ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!