खबर
Top News

संकट कटै मिटै सब पीरा: अंजनी के लाल; अतुलित बलधाम भगवान हनुमानजी का ब्रह्ममहूर्त में हुआ प्राकट्य

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अप्रैल 2026, 1:15 pm
शेयर करें:
संकट कटै मिटै सब पीरा

अहिल्या नगरी में हनुमान भक्ति की बही रसधारा, अलसुबह से मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

बल, बुद्धि, विद्या के दाता पवनपुत्र की आराधना में निमग्न हुए भक्त

कहीं स्वर्ण, कहीं रजत चोले से शृंगारित हुए रामभक्त हनुमान, फूल बंगले में भी विराजे अंजनी सुत

बड़े भंडारों सहित हजारों स्थानों पर आज महाप्रसादी के आयोजन

रणजीत हनुमान, वीर बगीची, वनखंडी, पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष शृंगार, उत्सव

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट…इंदौर

वीर बगीची में श्री श्री पवनानंदजी महाराज आरती करते हुए।

चै त्र मास की पूर्णिमा आई और समस्त त्रिभुवन में यश-आनंद-कीर्ति फैल गई। सुर, मुनि, देव, गंधर्व हर्षित हो उठे। आसमान से पुष्पवृष्टि होने लगी। सकल सृष्टि हर्षित हो उठी। माता अंजनी की गोद में किलक उठे अंजनी के लाल, पितृ चरण भगवान पवन के बाल... पवनपुत्र हनुमंतलाल।

अष्ट सिद्धि जिनके पास है और जो नौ निधि के प्रदाता हैं, ऐसे हनुमानजी महाराज के श्रीचरणों में बारंबार प्रणाम। राम नाम का रसायन जिनके पास, जो शिव के 11वें रुद्रावतार हैं। जिनकी लाल देह पर सदैव लालिमा बसी रहे।

जिनकी देह वज्र के समान, जो सदैव दानव का दलन करने वाले हैं। जो ज्ञान के, गुण के सागर हैं। जो अतुलित बल के धाम हैं। ऐसे अंजनी सुत को कोटि दंडवत प्रणाम।

जो कुमति को निवार देते हैं और सुमति देते हैं। जिनका तन कंचन के समान है। जो सदा सुवेश में रहते हैं। जिनके कर्ण में सदैव कुंडल विराजते हैं और केश गुंथे हुए रहते हैं। जिनके एक हाथ में वज्र, दूजे में ध्वजा विराजती है।

जिनसे त्रिभुवन, यानी तीनों लोक हांकते भी, कांपते भी हैं। जिनके सुमिरन मात्र से भूत-पिशाच निकट नहीं आते। जिनका नाम लेते ही सब संकट कट जाए, सब पीड़ा दूर हो जाए... ऐसे रुद्रावतार को बारंबार प्रणाम।

हनुमंत आराधना में निमग्न हुई अहिल्या नगरी... अहिल्या नगरी इंदौर आज हनुमंत आराधना में पूरी तरह निमग्न है। अंजनी के लाल भगवान हनुमानजी का चहुंओर गुणगान गूंज रहा है। ब्रह्ममुहूर्त से हनुमानजी लला का जयघोष गुंजायमान हो रहा है। कांकड़ा आरती के साथ हनुमान जन्मोत्सव का उत्सव उल्लास के साथ शुरू हो गया।

हनुमानजी की भक्ति की रसधारा में भक्त डूबे हुए हैं। अलसुबह से भक्तों का तांता मंदिरों में लग गया। पवनपुत्र का नयनाभिराम शृंगार बड़ा ही मनोहारी है। कहीं वे स्वर्ण चोले में विराजमान हुए तो कहीं रजत के चोले में दमक रहे हैं। सिंदूर, तेल, वरक के साथ शृंगार भी भक्तों को लुभा रहा है। रणजीत हनुमान, वीर बगीची, वनखंडी, पंचकुइया आश्रम, हरि पर्वत, हंसदास मठ, वीर गढ़ी, सिद्धेश्वर, रोकड़िया हनुमानजी, सुभाष चौक, पंचमुखी हनुमानजी मंदिर जैसे सभी बड़े देवालयों में उत्सव की छटा देखते ही बन रही है। बड़े भंडारों के साथ-साथ आज हजारों स्थानों पर महाप्रसादी के आयोजन भी होंगे। हनुमानजी का जन्मोत्सव ब्रह्ममुहूर्त से लेकर रात तक मनाया जाएगा। इसका नजारा इंदौर के चप्पे-चप्पे पर नजर आ रहा है।

वीर अलीजा सरकार का आज अद्‌भुत अलौकिक स्वर्ण शृंगार हुआ
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त। निष्काम भक्ति के पर्याय। बल, बुद्धि, विद्या के दाता। भय से अभय करने वाले हनुमानजी लला। दुष्टों का संहार करने वाले, दुर्जनों को दंड देने वाले महावीर। हर संकट से मुक्ति देने वाले। हर पीड़ा को पार करने वाले। हर रोग का नाश करने वाले। हर मनोरथ को पूरन करने वाले। बस, जपते रहो उस हनुमंतवीरा को, जो कलियुग के देवता हैं।

जो सदा रघुनाथजी के दास है। जो मंगलमूर्ति रूप हैं। जो राम-लखन-जानकी के हृदय में विराजते हैं। जो सकल गुण निधान हैं। जो वानराणामधीशं हैं। ऐसे पवनपुत्र परमेश्वर सदैव मेरे हृदय में वास करें, जिनके सुमिरन मात्र से भय दूर। तभी तो जन-जन का जयघोष है- संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा। हनुमानजी सरकार रक्षक हैं, तो फिर काहू को डरना।

संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 10 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 11 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 11 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 12 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 12 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 12 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 13 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 13 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 13 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 13 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 13 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 13 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 14 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 14 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 14 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 14 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 14 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 14 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!