समय पर काम न करने वाली एजेंसियां होंगी ब्लैकलिस्ट: यातायात और विकास कार्यों में ढिलाई पर महापौर सख्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के यातायात सुधार और निर्माणाधीन प्रतिमा स्थलों की प्रगति को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कड़े तेवर दिखाए। शहर में लंबित निर्माण कार्यों और यातायात दबाव वाले चौराहों के कायाकल्प को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में यह तय किया गया कि अब निर्माण कार्य में कोताही बरतने वाली एजेंसियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और समय सीमा का उल्लंघन करने पर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सिरपुर तालाब क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का लोकार्पण 11 सितंबर को सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए पुष्यमित्र भार्गव ने संबंधित अधिकारियों को कल सुबह ही मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करने को कहा है।
वहीं, अन्नपूर्णा रोड से सुदामा नगर के बीच प्रस्तावित अटल पथ के नामकरण और प्रतिमा स्थल के भूमिपूजन के लिए 16 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए राजकुमार से बाणगंगा ब्रिज के बीच स्थित एमआर-04 का नामकरण अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग के रूप में किए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया।
छोटी ग्वालटोली में सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा स्थल और उद्यान के सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी रफ्तार पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई और अधीक्षण यंत्री पीएस कुशवाह एवं अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शहर के प्रमुख चौराहों जैसे खालसा चौक, इंडस्ट्री हाउस, हाई कोर्ट, वर्ल्ड कप और सत्यसांई चौराहे पर यातायात बाधाएं दूर करने के साथ ही लेफ्ट टर्न विकसित करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। पार्किंग व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिए महाराजा कॉम्प्लेक्स, सरवटे बस स्टैंड, पालिका प्लाजा और खजूरी बाजार समेत अन्य पार्किंग स्थलों की टेंडर प्रक्रिया और संचालन पर भी कड़ा रुख अपनाया गया है।
विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा
अधिकारियों को स्पष्ट किया गया है कि वर्षाकाल के तुरंत बाद शहर की रोटरी और मिडियन पर रोड मार्किंग व सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाए, जिसके लिए अभी से सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
महापौर ने जोर दिया कि नागरिकों की सुविधा को देखते हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा और कार्य की मॉनिटरिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!