एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर: गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र सांवेर के लसुड़िया परमार में जन-विश्वास शिविर आयोजित किया गया। डॉ. आंबेडकर सामुदायिक भवन परिसर में लगे शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अधिकारियों के सामने समस्याएं रखीं। कुल 115 आवेदन मिले, जिनमें 66 का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष 49 मामलों के लिए समयसीमा तय की गई।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कलेक्टर शिवम वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने गांव का मैदानी निरीक्षण भी किया और विकास कार्यों की स्थिति देखी।
ग्रामीणों के साथ मिलकर तैयार हुई विकास योजना
पंचायत भवन में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सड़क, पानी, शिक्षा, सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी मांगें रखीं। ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के आधार पर गांव के समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार की गई और विभिन्न कार्यों को स्वीकृति देने पर सहमति बनी।
गांव को मिली बड़ी सौगातें
शिविर के दौरान 31 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित डॉ. आंबेडकर सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। वहीं किसानों की सुविधा के लिए 11.50 लाख रुपए से निर्मित अटल कृषक भवन भी लोकार्पित किया गया।
महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करते हुए मंत्री सिलावट ने सिलाई मशीनों की संख्या 10 से बढ़ाकर 20 करने और केंद्र के लिए नया भवन बनाने की बात कही।
स्वास्थ्य जांच से लेकर आधार अपडेट तक सुविधा
शिविर में स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रही। 88 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं दी गईं। आयुष विभाग ने 227 मरीजों का परीक्षण कर परामर्श और दवाएं वितरित कीं। वहीं 35 लोगों का आधार अपडेशन किया गया।
कूड़े के ढेर की जगह बनी ‘जन-विश्वास वाटिका’
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत कूड़े-कचरे वाले स्थान को साफ कर वहां ‘जन-विश्वास वाटिका’ विकसित की गई। इसमें 101 पौधे लगाए गए। मंत्री, कलेक्टर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर सफाई भी की।
अधिकारियों ने गांव के पंचायत भवन, खेल मैदान, उद्यान और ओपन जिम का निरीक्षण किया। बच्चों के साथ क्रिकेट और बास्केटबॉल खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल सामग्री वितरित की। स्कूल में कम उपस्थिति मिलने पर शिक्षकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
तीन गांवों की शासकीय जमीन आबादी मद में बदली
जन-विश्वास अभियान के तहत सांवेर तहसील के कदवालीखुर्द, बूढ़ीबरलाई और पीरकराड़िया की शासकीय भूमि को आबादी मद में परिवर्तित किया गया है। इससे 137 मकानों के पट्टे वितरित होंगे और करीब 670 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
शिविर में स्व-सहायता समूह को 30 लाख रुपए का ऋण भी उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा पात्रता पर्ची, कृषि यंत्र और नामांतरण संबंधी दस्तावेज भी हितग्राहियों को दिए गए।
एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर और अधिकारी
शिविर की खास बात यह रही कि मंत्री तुलसीराम सिलावट, कलेक्टर शिवम वर्मा, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर रोशन राय सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक ही बस से कलेक्टर कार्यालय से लसुड़िया परमार पहुंचे। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ गांव में ही उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!