पुरानी रंजिश में फायरिंग: 2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना गुरुवार रात रामनगर क्षेत्र की है।
अक्षय मुद्गल की मौत
स्टेशन रोड पुलिस के मुताबिक, गोली लगने से अक्षय मुद्गल की मौत हुई है, जबकि हीरा सिकरवार का ग्वालियर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने फायरिंग का आरोप भूरा शर्मा और विजय शर्मा पर लगाया है।
कहासुनी के बाद चली गोलियां
पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच अक्षय और हीरा रामनगर में मौजूद थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर उनका भूरा शर्मा और विजय शर्मा से सामना हो गया।
विजय ने दोनों पर फायरिंग कर दी
दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी और फिर गाली-गलौज हुई। आरोप है कि इसी दौरान भूरा और विजय ने दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली अक्षय के दाहिने हाथ और हीरा के दाहिने पैर में लगी।
आरोपी मौके से फरार हो गए
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को मुरैना जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को ग्वालियर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान अक्षय की मौत हो गई।
मौत के बाद परिजन ने किया चक्काजाम
अक्षय की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। परिजन का कहना था कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, उसके बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
सूचना पर एसपी धर्मराज मीना मौके पर पहुंचे और परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
सीएसपी दीपाली चंदौरिया ने बताया कि भूरा शर्मा और विजय शर्मा की तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी धर्मराज मीना के मुताबिक आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के साथ यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों को किसी अन्य व्यक्ति ने मदद तो नहीं की।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!