नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खातेगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जीयागांव-पुरोनी मार्ग पर घेराबंदी कर रेनॉल्ट डस्टर कार से 71 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है।
दो टीमों ने घेराबंदी कर रोकी डस्टर
खातेगांव थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि जीयागांव-पुरोनी मार्ग से अवैध मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की दो टीमों ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की।
इसी दौरान सफेद रंग की रेनॉल्ट डस्टर (MP 04 CN 0755) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की जांच में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
कार में सवार थे चार आरोपी
पुलिस ने कार में सवार चारों लोगों को हिरासत में लिया। उनकी पहचान रवि धाकड़, सर्वेश मेहरा, गौरव रजक और रामबाबू के रूप में हुई है। चारों आरोपी उदयपुरा क्षेत्र, जिला रायसेन के रहने वाले बताए गए हैं।
गांजा और कार जब्त, नेटवर्क की जांच
पुलिस ने 71 किलो गांजा और डस्टर कार जब्त कर ली है। चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
इसके साथ ही पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!