आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट: आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर परिवहन विभाग का कार्यालय एक बार फिर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। इस बार मामला मुख्य प्रवेश द्वार बंद किए जाने से जुड़ा है।
आरोप है कि आरटीओ अधिकारी की गाड़ी के आने-जाने में परेशानी और मुख्य गेट पर वाहनों की भीड़ के कारण गेट को ही बंद कर दिया गया। इसके चलते कार्यालय पहुंचने वाले आवेदकों और अन्य लोगों को अब दूसरे रास्ते से प्रवेश करना पड़ रहा है।
कार्यालय परिसर में प्रवेश के लिए गेट नंबर-1 का इस्तेमाल करने संबंधी बोर्ड भी लगाया गया है। मुख्य गेट बंद होने से रोजाना कामकाज के लिए पहुंचने वाले लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
साहब की सुविधा या आम लोगों की परेशानी?
मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास आवेदकों और अन्य वाहनों के खड़े रहने से अधिकारियों की गाड़ियों के आवागमन में परेशानी होती थी। इसके बाद इस समस्या का समाधान पार्किंग व्यवस्था सुधारने के बजाय मुख्य गेट बंद करके किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
आरटीओ कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, परमिट समेत विभिन्न कामों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रवेश का प्रमुख रास्ता बंद होने से आम आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्किंग की जिम्मेदारी निजी कंपनी के पास
मामले में सबसे बड़ा सवाल पार्किंग व्यवस्था को लेकर उठ रहा है। जानकारी के मुताबिक, आरटीओ कार्यालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था निजी कंपनी के जिम्मे है। इसके बावजूद कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास वाहनों की भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग की स्थिति बनी हुई है।
यदि पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी तय है, तो वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा कराने और मुख्य मार्ग को खाली रखने की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही, यह सवाल अब उठ रहा है।
व्यवस्था सुधारने के बजाय रास्ता ही बंद कर दिया?
आरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवेदक पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्य प्रवेश द्वार बंद करने के फैसले से आम लोगों की सुविधा बनाम अधिकारियों की सुविधा का सवाल खड़ा हो गया है।
लोगों का कहना है कि पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान निकालने, वाहनों को व्यवस्थित खड़ा कराने और अतिक्रमण हटाने के बजाय मुख्य गेट ही बंद करना आसान रास्ता जरूर हो सकता है, लेकिन इससे परेशानी आम आवेदकों को उठानी पड़ रही है।
अब सवाल यह है कि विभाग पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्या कदम उठाता है और मुख्य गेट कब तक बंद रखा जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि गेट बंद करने का आधिकारिक कारण क्या है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!