CFL बदलते समय हादसा: करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वे घर की छत पर CFL बल्ब बदल रहे थे। करंट लगने के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
होल्डर से लगा करंट, पत्नी ने देखा
पुलिस के मुताबिक सुदामा नगर निवासी कपिल (52), पिता विष्णुकांत पाल शुक्रवार दोपहर घर की छत पर CFL बदलने गए थे। इसी दौरान उन्हें बल्ब के होल्डर से जोरदार करंट लग गया और वे वहीं बेसुध होकर गिर पड़े।
कपिल को बेहोश पड़ा देखा
आवाज सुनकर उनकी पत्नी छत पर पहुंचीं तो कपिल को बेहोश पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत जेठ अखिलेश और बच्चों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन कपिल को अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद कपिल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अन्नपूर्णा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दवा कंपनी में करते थे काम
परिजनों के मुताबिक कपिल पीथमपुर स्थित एक निजी दवा कंपनी में काम करते थे। उनके परिवार में माता-पिता, दो बच्चे और भाई का परिवार साथ रहता है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!