गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत भौंरासा पुलिस ने गांजा तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी गोवर्धन उर्फ धन्ना लोधी के साथ गांजे की डिलीवरी करने वाले हासिम और मजहर शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से 347 ग्राम गांजा बरामद किया है।
लोधरी नदी की पुलिया पर दबोचा
पुलिस को 18 अगस्त को हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली थी कि लोधरी नदी की पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए भौंरासा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस ने संजय नगर, भौंरासा निवासी गोवर्धन उर्फ धन्ना लोधी (42) को पकड़कर तलाशी ली। उसके पास से 347 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भौंरासा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेजा जा चुका है।
पूछताछ में खुली सप्लाई चेन
गोवर्धन से पूछताछ के दौरान पुलिस को गांजे की सप्लाई और डिलीवरी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने हासिम और मजहर को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गांजे की डिलीवरी का काम करते थे, जबकि गोवर्धन इस नेटवर्क में मुख्य भूमिका निभा रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
संबंधित समाचार

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!