आगर-मालवा बन रहा नया अड्डा: 35.80 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के खिलाफ अभियान में नारकोटिक्स विंग को बड़ी सफलता मिली। टीम ने ड्रग्स की तस्कर दो युवकों को गिरफ्तार कर 35.80 ग्राम एमडी जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई से खुलासा हुआ आगर-मालवा मादक तस्करी का नया अड्डा बन रहा है।
विंग को सूचना मिली थी शाकिर उर्फ बल्लू पिता शफीउल्लाह निवासी सुसनेर, जिला आगर-मालवा और उसका साथी अल्फेज खां पिता समीउल्लाह खां (25) निवासी सुसनेर, लंबे समय से ड्रग्स की तस्करी में लिप्त हैं। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एमडी ड्रग्स बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
एमपी-राजस्थान तक फैला जहर का कारोबार, इंदौर बना डिलीवरी सेंटर
एमडी और चरस तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी और कई गिरफ्तारियों के बावजूद तस्करी के मुख्य चेहरे अब भी फरार हैं। नारकोटिक्स विंग ने ऐसे फरार तस्करों पर इनाम घोषित कर शिकंजा कसने का प्रयास किया है।
इन आरोपियों पर इनाम
नौशाद पिता मम्मू खां निवासी सोनगिरी जिला मंदसौर पर 20 हजार रुपए,
मोहसिन पिता मोहम्मद हुसैन निवासी सोनगिरी जिला मंदसौर पर 10 हजार रुपए,
चैनाराम पिता स्व. मानाराम जाट निवासी भावी, थाना बिलाड़ा जिला जोधपुर (राजस्थान) पर 10 हजार रुपए
पुलिस के अनुसार 28 नवंबर 2025 को ग्राम लसूडिया इस्तमुरार (जिला नीमच) में संचालित अवैध एमडी फैक्ट्री पर दबिश दी थी। वहां से ठोस और तरल एमडी, केमिकल, मशीनें, उपकरण, मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल और दो जनरेटर जब्त किए गए थे।
स्थानीय आरोपी पकड़े गए, सप्लायर अब भी फरार
कार्रवाई के दौरान निरंजन बंजारा, अर्जुन गरासिया और रमेश गरासिया को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया एमडी और केमिकल की सप्लाई फरार आरोपियों द्वारा की जा रही थी। परिवहन में शामिल रफीक मैवाती को 9 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया था, लेकिन मुख्य सप्लायर अब भी पकड़ से बाहर हैं।
दो नाम और सामने आए: नारकोटिक्स विंग ने चरस और एमडी के अवैध व्यापार में शामिल दो अन्य आरोपियों पर भी इनाम घोषित किया है। इनमें लादेन पिता मुस्ताक खान, निवासी रूनिजा, जिला मंदसौर पर 10 हजार और फैजान पिता नदीम खान, निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन, छोटी खजरानी इंदौर पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा गया है।
150 ग्राम चरस से खुली सप्लाई चेन: 21 अक्टूबर 2023 को पोलोग्राउंड क्षेत्र में एसबीआई बैंक के पास दबिश देकर सुजल काले को गिरफ्तार कर 150 ग्राम चरस जब्त की थी। चरस की सप्लाई फरार फैजान खान द्वारा की गई थी।
सरवटे पर पकड़ी थी एमडी की खेप: 18 अक्टूबर 2025 को सरवटे बस स्टैंड पर रिहान शेख को पकड़कर 65 ग्राम एमडी जब्त की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ एमडी फरार आरोपी लादेन खान द्वारा सप्लाई की गई थी।
बरामद मादक पदार्थ व कीमत
2 किलो 700 ग्राम ठोस एमडी
17 किलो 750 ग्राम तरल/अर्धठोस एमडी
65 ग्राम एमडी (कीमत लगभग 6.5 लाख रुपए)
35.80 ग्राम एमडी (कीमत लगभग 3.5 लाख रुपए)
150 ग्राम चरस (कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए)
संबंधित समाचार

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!