खबर
Top News

हमें कमरे में बंद कर पिता अजहर ने मां को ले जाकर मार डाला: मासूम बेटी के बयान की हो रही जांच; पुलिस से भागता फिर रहा वाघेला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मई 2026, 7:28 pm
शेयर करें:
हमें कमरे में बंद कर पिता अजहर ने मां को ले जाकर मार डाला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुझे और मेरे भाई अर्श को पिता अजहर पटेल वाघेला ने दूसरे कमरे में बंद कर दिया और मां अंजुम बी को भाई इरफान के कमरे में ले जाकर मार डाला। हम रोते रहे, मां को छोड़ देने की भीख मांगते रहे, लेकिन न तो पिता और न दादा ने हमारी आवाज सुनी।

मां को मारने के बाद उसे कई घंटों तक कमरे में ही रखा और बाद में एंबुलेंस से रवाना कर दिया, इसके बाद हमें कमरे से निकाला गया...।

यह बयान मासूम अफशां का है, जो कुख्यात भूमाफिया इस्लाम पटेल की पोती और अय्याश अजहर पटेल वाघेला की बेटी है। अफ्शां ने यह बयान पुलिस को दिया है, जिसके बाद उसकी जांच हो रही है।

गौतमपुरा पुलिस दिखा रही सक्रियता: खजराना पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन अब गौतमपुरा पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गौतमपुरा से देपालपुर रोड स्थित ग्राम रुदाख्या में मोहम्मद पटेल के घर अजहर का ससुराल है और उन्होंने थाने में उसके खिलाफ गत 18 मई की शाम घर पर आकर हमला करने की शिकायत कर रखी है।

इस मामले में पुलिस ने सभी पहलुओं का अध्ययन शुरू किया है ताकि असल कारणों का पता लगाया जा सके।

3 जून को मामले की सुनवाई
बहरहाल, पटेल ने अजहर व उसके परिजनों के खिलाफ कोर्ट केस लगा रखा है, जिसकी 3 जून को सुनवाई है। अजहर और उसका परिवार उन पर केस वापस लेने का दबाव डाल रहा है।

इसके लिए वो एक करोड़ रुपए तक देने को तैयार है, लेकिन हमने पैसा ठुकरा दिया और बेटी की न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके वकील का कहना है कि इस मामले में सारे सबूत अजहर और उसके परिजन के खिलाफ हैं और निश्चित रूप से सजा होगी।

अजहर का बाकी जीवन जेल में कटना तय है। उधर, गौतमपुरा पुलिस ने अजहर और उसके परिजन को बयान देने के लिए तीन से ज्यादा बार बुला लिया है, लेकिन वो आ ही नहीं रहा। कहा जा रहा है वो पुलिस से डरकर इधर-उधर भागता फिर रहा है।

इसके बाद पुलिस ने उसे नोटिस भी भेजा है। यदि वो अब भी गौतमपुरा थाने पर बयान देने नहीं आता है तो फिर उसे गिरफ्तार करके लाया जाएगा।

कई हिंदू नाबालिग और बालिग लड़कियों से है अवैध संबंध
उल्लेखनीय है कि फर्जी पत्रकार और एक अखबार निकालकर लोगों को ब्लैकमेल कर अवैध रूप से वसूली करने वाले अजहर पटेल वाघेला के कई हिंदू नाबालिग और बालिग लड़कियों से है अवैध संबंध हैं।

उसके निशाने पर ज्यादातर हिंदू लड़कियां ही रहती थीं। एक लड़की जो कि उसके अखबार में फर्जी रिपोर्टर है यानी पत्रकारिता से उसका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है, उससे अजहर दूसरी शादी करना चाहता था।

पत्नी अंजुम बी को इस बात के लिए प्रताड़ित करता था कि वो उसे सौतन के रूप में स्वीकार कर ले, लेकिन अंजुम उसका विरोध कर रही थी। वो अजहर को दूसरी शादी नहीं करने देना चाहती थी, इसीलिए वो जिंदगी की आखिरी सांस तक लड़ती रही, लेकिन आखिरकार मौत से हार गई और अजहर जैसे अय्याश के हाथों मारी गई।

पिता मोहम्मद पटेल का खुला आरोप है कि अजहर ने उनकी बेटी अंजुम बी की हत्या की और फिर फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप दे दिया। पटेल बताते हैं कि बेटी अंजुम कई दिनों से उन्हें शिकायत कर रही थी कि पति अजहर, उसका बाप इस्लाम, भाई इरफान और उसकी पत्नी तैयबा जो कि पूर्व भाजपा पार्षद उस्मान पटेल के भाई इस्माईल की बेटी है, प्रताड़ित करते हैं और किसी दिन मार डालेंगे, लेकिन हमने समझा कि छोटे-मोटे विवाद हैं, सब ठीक हो जाएगा। क्या पता था कि अजहर एक दिन बेटी की जान ले लेगा।

बच्ची के बयान को मान रहे अहम सबूत
मामले में पुलिस ने मृतका अंजुम बी की 9 वर्षीया (तब 7 वर्ष) बेटी अफशां के बयान को काफी अहम सबूत मान रही है। अभी वो पिता अजहर के पास ही है और वो वादे के बावजूद उसे न तो मामा से मिलने दे रहा है और न नाना से।

वो शर्त रखता है कि मिलना हो तो घर आओ, लेकिन मामा अमजद और नाना मोहम्मद पटेल का कहना है कि वो घर के बजाय पुलिस थाने में मासूम अफशां से मिलना चाहते हैं। कुछ दिनों पूर्व अजहर ने एक वीडियो भी जारी किया था,

जिसमें बच्चे अपने पिता को निर्दोष बता रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे पर डर के भाव साफ नजर आ रहे हैं और जो कुछ बोल रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वो पहले से रटाया गया है।

संबंधित समाचार

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

3 minutes ago
MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी
Top News

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

5 minutes ago
युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा
Top News

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

9 minutes ago
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
Top News

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

11 minutes ago
ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस
Top News

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

14 minutes ago
शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना
Top News

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

19 minutes ago
देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध
Top News

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

22 minutes ago
बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी
Top News

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

27 minutes ago
क्रिकेट का बड़ा नियम बदला
Top News

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

28 minutes ago
शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा
Top News

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

42 minutes ago
मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले
Top News

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

about 1 hour ago
बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम
Top News

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
गरबा पंडाल में छेड़छाड़
Indore

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

about 1 hour ago
सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी
Top News

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

about 1 hour ago
दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी
Top News

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

about 1 hour ago
यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना
Top News

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

about 1 hour ago
ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स
Top News

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

about 2 hours ago
12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार
Top News

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

about 2 hours ago
गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी
Top News

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!