खबर
Top News

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर: दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 5:00 pm
शेयर करें:
इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर

बैगा आदिवासी अंचल नई सियासी धुरी मौतों के आंकड़ों और केंद्रीय रिपोर्ट की कमियों पर सरकार को घेरने की रणनीति

हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।

प्रदेश की राजनीति में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नए और बेहद आक्रामक रूप में नजर आ रहे हैं। 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए शहरी और शिक्षित युवाओं के बीच पैठ बनाने के ठीक बाद अब सुदूर आदिवासी अंचल का रुख कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुष्टि की है राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट जिले के बैहर और बिरसा ब्लॉक का दौरा करेंगे। यहां संक्रामक रोगों के कारण जान गंवाने वाले दो दर्जन से अधिक मासूम बैगा बच्चों के पीड़ित परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है बालाघाट का बैगा आदिवासी अंचल एक तरफ गंभीर प्रशासनिक और स्वास्थ्यगत नाकामी का बड़ा प्रमाण है, वहीं कांग्रेस इसके बहाने मध्य प्रदेश माँ अपनी खोई जड़ को फिर मजबूत करने और पारंपरिक आदिवासी वोट बैंक को दोबारा सक्रिय करने की सोची-समझी रणनीति पर काम कर रही है।

जीतू पटवारी का तीखा हमला- भाजपाई व्यवस्था की विफलता
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 'एक्स' पर राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सवाल उठाया बालाघाट में मासूम बच्चों की मौत ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

गरीब और आदिवासी परिवारों के बच्चे आखिर कब तक भाजपाई व्यवस्था की विफलता का खामियाजा भुगतेंगे। आदिवासी बुनियादी सुविधाओं, बेहतर स्वास्थ्य सेवा और विकास के समान अवसरों के लिए क्यों संघर्ष कर रहे हैं?

पटवारी ने स्पष्ट किया राहुल गांधी का आगमन वंचित और शोषित आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और न्याय की आवाज को मजबूती देगा। कांग्रेस का संकल्प है पीड़ित परिवारों को इंसाफ मिले और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए।

जनहित याचिका पर सुनवाई
कांग्रेस के इस सियासी हमले को कानूनी मोर्चे पर भी बड़ा आधार मिला है। पिछले दिनों उच्च न्यायालय की जबलपुर पीठ ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया और जनहित याचिका पर सुनवाई कर राज्य के स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग और बालाघाट कलेक्टर से जवाब तलब किया है। याचिका में क्षेत्र के अस्पतालों और बुनियादी ढांचे की जो तस्वीरें पेश की गई हैं, वे चौंकाने वाली हैं।

कांग्रेस की दोहरी रणनीति
इंदौर का मंच जहां रोजगार, शिक्षा और शहरी युवाओं की आकांक्षाओं पर केंद्रित था, वहीं बालाघाट का बैगा बहुल इलाका इसके ठीक उलट है। यहां मुद्दा बुनियादी स्वास्थ्य, कुपोषण और जीवन रक्षा का है।

महज एक हफ्ते में कांग्रेस का इन दो धुर विरोधी सामाजिक वर्गों के बीच पहुंचना साफ संकेत है पार्टी प्रदेश में हर मोर्चे पर अपनी जमीन मजबूत करना चाहती है।

आंकड़ों की जंग और केंद्रीय टीम की ढाल
राहुल गांधी के दौरे को धार देने के लिए विपक्ष के पास खुद केंद्र सरकार के दस्तावेज हैं। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया दल और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद या भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की रिपोर्ट में टीकाकरण, कुपोषण आदि कई पहलुओं पर स्वास्थ्य तंत्र पर सवालिया निशान लगाए गए हैं।

दूसरी ओर मौतों की संख्या को लेकर भी सियासी जंग छिड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद 29 अगस्त को प्रभावित गांवों (बोंदारी और कोरका) का दौरा कर मृत बच्चों के परिवारों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दे चुके हैं ।

कांग्रेस की दोहरी रणनीति
इंदौर का मंच जहां रोजगार, शिक्षा और शहरी युवाओं की आकांक्षाओं पर केंद्रित था, वहीं बालाघाट का बैगा बहुल इलाका ठीक उलट है। यहां मुद्दा बुनियादी स्वास्थ्य, कुपोषण और जीवन रक्षा का है। महज एक हफ्ते में कांग्रेस का इन दो धुर विरोधी सामाजिक वर्गों के बीच पहुंचना साफ संकेत है पार्टी प्रदेश में हर मोर्चे पर अपनी जमीन मजबूत करना चाहती है।

क्या जड़ मजबूत करने की कोशिश सफल होगी
प्रदेश की सत्ता की चाभी आदिवासी (एसटी रिजर्व) सीटों के पास रही है। पिछले कुछ चुनावों में इस वर्ग पर भाजपा ने मजबूत पकड़ बनाई है। बैगा जैसे देश के सबसे कमजोर और विशेष रूप से संरक्षित आदिवासी समुदाय के बीच खुद राहुल गांधी का पहुंचना दिखाता है कांग्रेस इस हादसे के जरिए सरकार को पूरी तरह बैकफुट पर धकेलना चाहती है। चुनौती सिर्फ इतनी है क्या कांग्रेस इस मैदानी सक्रियता को इस एक दौरे के बाद भी बनाए रख पाएगी।

संबंधित समाचार

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हिस्ट्रीशीटर:हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

1 minute ago
आंसुओं को मिला सहारा
Top News

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

2 minutes ago
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत
Top News

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

7 minutes ago
एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा
Top News

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

14 minutes ago
पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर
Top News

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

20 minutes ago
ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती
Top News

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

21 minutes ago
ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन
Top News

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

26 minutes ago
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

26 minutes ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

about 1 hour ago
अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर
Top News

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

about 1 hour ago
ये है असली पुलिसिंग
Top News

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

about 1 hour ago
बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें
Top News

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

about 1 hour ago
करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

about 1 hour ago
प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए
Indore

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

about 1 hour ago
साध्वी का संतों पर पलटवार
Top News

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज
Top News

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

about 2 hours ago
आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका
Top News

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार
Top News

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

about 2 hours ago
सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट
Top News

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!