खबर
Indore

पूर्व कांग्रेस पार्षद के भाई के गोदाम पर 15 साल बाद फिर क्राइम ब्रांच की दबिश: चोरी की गाड़ियों की कटिंग; खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अगस्त 2026, 12:34 pm
शेयर करें:
पूर्व कांग्रेस पार्षद के भाई के गोदाम पर 15 साल बाद फिर क्राइम ब्रांच की दबिश

बड़ा सवाल कोतवाली पुलिस की आंखों पर क्यों बंधी थी पट्टी

अल्ताफ अंसारी और बेटे पर केस दर्ज, गिरफ्तार

चोरी के 10 से ज्यादा वाहनों के इंजन-पुर्जे मिले

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किसी परिवार ने सालों की खून-पसीने की कमाई जोड़कर गाड़ी खरीदी, कोई बैंक की किस्तों का बोझ उठाकर दोपहिया लाया... लेकिन सड़क से गाड़ी गायब हुई और मिनटों में काटकर पुर्जे-पुर्जे कर दी गई। उनके इंजन, चेसिस महंगे पुर्जों में तब्दील कर बाजार में खपा दिए गए। ऐसा बर्सों से चल रहा था। वो भी दौलतगंज-झंडा चौक के पीछे उर्दू मैदान के पास के गोदाम में।

खास बात यह चोरी वाहनों को कौड़ियों के भाव खरीद, काटकर ठिकाने लगाने का ये काम पूर्व कांग्रेस पार्षद अंसाफ अंसारी का भाई अल्ताफ अंसारी कर रहा था। करीब 15 साल पहले भी क्राइम ब्रांच ने उसके गोदाम से चोरी के कई इंजन और बड़ी मात्रा में कलपुर्जें जब्त किए थे।

इस मर्तबा भी करीब दस संदिग्ध इंजन मिले हैं। यानी खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी। पुलिस ने अल्ताफ और उसके बेटे पर केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पता लगाया जा रहा है इनमें से कितने चोरी के हैं। डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी के मुताबिक सूचना मिली थी रानीपुरा स्थित उर्दू स्कूल के पास अल्ताफ अंसारी की स्क्रैप दुकान पर चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त की जा रही है। क्राइम ब्रांच टीआई

विष्णु वास्कले के नेतृत्व में करीब 12 सदस्यीय टीम पहुंची। उर्दू मैदान स्थित दुकान सहित तीन अलग-अलग ठिकानों पर जांच की। बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन कटे हुए मिले। इंजन, चेसिस और दूसरे महत्वपूर्णं पाट्र्स को पुलिस ने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू की।

इंजन-चेसिस नंबरों से पुख्ता हुआ चोरी का शक... पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही कटे वाहनों के इंजन और चेसिस नंबरों का सत्यापन शुरू किया। इंजन, चेसिस और अन्य पाट्र्स का रिकॉर्ड खंगाला तो प्रारंभिक जांच में मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों के साथ दूसरे राज्यों से जुड़े वाहनों की जानकारी भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस की कार्रवाई दोपहर 3 बजे से शुरू हुई जो रात करीब 9 बजे तक चलती रही।

करीब 12 इंजन संदिग्ध मिले। इनमें से 9 इंजिन नंबर ऐसे सामने आए, जो चोरी की गाडिय़ों के थे। तीन इंजन के नंबर घिसे हुए थे। गोदाम पूर्व कांग्रेस पार्षद अंसाफ अंसारी के भाई अल्ताफ अंसारी के थे इसलिए अल्ताफ अंसारी और उसके बेटे अरशद को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस भी दर्ज किया है।

अल्ताफ बोला- स्क्रैप में गाड़ियां खरीदता हूं... टीआई विष्णु वास्कले को अल्ताफ ने पूछताछ में बताया स्क्रैप के रूप में वाहन खरीदता है। उन लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनसे खरीदता है। पुलिस अब इन लोगों की भूमिका और वाहन खरीदने के स्रोत की जांच कर रही है।

यह भी पता लगा रही है स्क्रैप के नाम पर खरीदे गए वाहनों के दस्तावेज वैध थे या नहीं और नियमानुसार स्क्रैप की अनुमति थी।

चोरी की गाड़ियां काटकर पार्ट्स बेचने का नेटवर्क... क्राइम ब्रांच की जांच का मुख्य बिंदु यही है कहीं चोरी की दोपहिया गाड़ियों को लाकर पहचान मिटाने के लिए काटा तो नहीं जाता था? पुलिस को आशंका है बरामद वाहन चोरी के निकलते हैं तो मामला महज अवैध स्क्रैप कारोबार तक सीमित नहीं रहेगा।

जांच चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त, उन्हें काटने, इंजन और महंगे पार्ट्स अलग करने तथा फिर बाजार में खपाने वाले पूरे नेटवर्क तक पहुंच सकती है।

मार्च 2011 में भी क्राइम ब्रांच ने दी थी दबिश... करीब 15 साल पहले भी मार्च 2011 में तात्कालीन डीएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस की 12 सदस्यीय टीम ने अल्ताफ अंसारी के इन्हीं गोदामों पर दबिश थी। उस दौरान भी मौके पर ड्रमों में भरकर रखे दो व चार पहिया वाहनों के सभी तरह के पुर्जे मिले थे।

कार्रवाई में सात साबुत गाड़ियां और कई गाड़ियों के इंजिन और चेचित बरामद हुए थे, जो चोरी की गाड़ियों के थे। टीम ने एक ट्रक भरकर कई वाहनों के पुर्जे जब्त किए थे। तब भी अल्ताफ अंसारी पुलिस कार्रवाई के दायरे में आया था। अब इतने वर्षों बाद उसी ठिकाने पर फिर कटे वाहन मिलने से यह सवाल और गहरा गया है 2011 की कार्रवाई के बाद आखिर इस कारोबार की जड़ें पूरी तरह क्यों नहीं काटी गईं?

इन नंबरों के इंजन हुए जब्त
जानकारी के अनुसार मौके से एक्टिवा वाहन एमपी09 एसएम 4088, एक्टिवा वाहन एमपी 09 एसएन 5932, एक्टिवा वाहन एमपी 09 एसके 8555, इंजन नं. जेसी 85 एडी 2409064, इंजन नं. एचए 11 ईपीजे 9 के 12121, इंजन नं. एचए 11 ईएमजे 4 बी 15992, इंजन नं. एचए 10 ईएनडीएचसी 06596, इंजन नं. एचए 10 एसीजेएचई 00815 हीरो का इंजन, इंजन नं. एचए 11 ईवीएल 5 एल 55034 हीरो का इंजन, इंजन नं. एचए 11 ईवीएम 4 एल 08080 हीरो का इंजन और इंजन नं. एचएएलएसीजेएचई 00815 व 3 इंजन के नंबर घिसे मिले, जिन्हें जब्त किया गया।

अब हर इंजन और चेसिस का हिसाब होगा
टीआई विष्णु वास्कले के अनुसार टीम ने प्रारंभिक जांच में कुछ वाहनों को काटकर अलग किया हुआ पाया है। उनके इंजन और चेसिस नंबरों के साथ उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। सभी वाहनों का सत्यापन कर रहे हैं।

पता लगाएंगे वाहन चोरी के हैं, वैध तरीके से स्क्रैप के लिए खरीदे गए हैं और काटने से पहले संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति ली गई थी। जांच में चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त या उनके पाट्र्स को खपाने का नेटवर्क सामने आता है तो मामले में जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसे जाएगा।

थाना पुलिस की भूमिका शंका के घेरे में
पूरी कार्रवाई कबाड़ के गोदामों तक सीमित नहीं है, जिस इलाके में सालों से बड़े पैमाने पर वाहन कटिंग और स्क्रैप कारोबार चल रहा हो, जहां रोज गाडिय़ां पहुंचने के बाद दोबारा नहीं दिखाई देती हो, वहां स्थानीय पुलिस और थाने के खुफिया तंत्र को भनक तक न लगना स्वत: जांच का विषय है।

यदि चोरी के वाहनों की खरीद, कटिंग और उनके पाट्र्स की बिक्री का सिलसिला वास्तव में लंबे समय से चल रहा था, तो पुलिस की नजर से कैसे बचा रहा? क्या स्थानीय स्तर पर निगरानी कमजोर थी, या किसी की आंखें जानबूझकर बंद थीं? सांठगांठ थी या महज लापरवाही- इसका जवाब अब पुलिस को ही तलाशना होगा।


संबंधित समाचार

सराफा थाना से निराश
Top News

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

6 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

14 minutes ago
25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

21 minutes ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

23 minutes ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

29 minutes ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

39 minutes ago
जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा
Top News

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

39 minutes ago
सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई
Top News

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

about 1 hour ago
उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन
Top News

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

about 1 hour ago
मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार
Top News

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

about 1 hour ago
कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
कोई मामला लंबित नहीं है
Top News

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

about 1 hour ago
चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला
Top News

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

about 1 hour ago
फिर नोट बोलेगा
Top News

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

about 1 hour ago
नकद नारायण की जय-जय
Top News

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

about 2 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 2 hours ago
‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’
Top News

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’:डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी

about 2 hours ago
नो यूपीआई डे आज
Top News

नो यूपीआई डे आज:व्यापारियों ने QR कोड पर डाला काला कपड़ा; नगद में होगा कारोबार

about 2 hours ago
जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Top News

जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:एक को पैर में लगी गोली

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!