खबर
Top News

विज्ञापन एजेंसियों की दादागीरी बिना अनुमति ठोंक देती हैं बोर्ड: निगम को नहीं दिया जाता निर्धारित शुल्क

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अप्रैल 2026, 4:47 pm
शेयर करें:
विज्ञापन एजेंसियों की दादागीरी बिना अनुमति ठोंक देती हैं बोर्ड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाल ही में एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर द्वारा विजय नगर से रेडिसन के बीच मेट्रो ट्रेन के पिलर के बीच बनी क्यारियों में लगाए गए विज्ञापन बोर्ड का घोटाला पकडऩे के बाद साफ हो गया कि शहर में विज्ञापन एजेंसियों की दादागीरी जारी है। ये एजेंसियां चाहे जहां अपने विज्ञापन बोर्ड ठोंक देती है जिसकी कोई अनुमति नहीं ली जाती और निर्धारित शुल्क निगम को नहीं दिया जाता।

इसमें कोई दो राय नहीं कि विज्ञापन एजेंसियों का ये भ्रष्टाचार नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। मामले में राठौर द्वारा महापौर को लिखे गए पत्र के बाद कल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी भरी बैठक में कहा कि ये गलत बात है। इस तरह नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन एजेंसी बिना शुल्क चुकाए कैसे यूनिपोल, विज्ञापन बोर्ड लगा सकती हैं। लेकिन एजेंसियों ने तो इंदौर को अपना चारागाह बना लिया है। वो स्थान पर निगाहें गड़ाने के बाद नगर निगम, स्मार्ट सिटी या एआईसीटीएसएल से अनुमति (कई बार नहीं)

जारी करवा लेते हैं जबकि इसका राजस्व सिर्फ और सिर्फ नगर निगम को ही मिलना चाहिए। शहर को सौंदर्यीकृत और विकसित करने के लिए दिनरात मशक्कत करने वाले नेताओं के कार्यों पर ये एजेंसिंयां पलीता लगा रही हैं।

इनके लिए शहर का ट्रैफिक या सुंदरता कोई मायने नहीं रखती बल्कि उन्हें अपनी जेब भरने से मतलब है। एक बार पूर्व में नगर निगम ने पूरे शहर को होॢडंग्स-फ्लैक्स आदि से मुक्त करवा लिया था, लेकिन बाद में फिर ये विज्ञापन एजेंसियां सामने आ गईं और अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके अपने बोर्ड-यूनिपोल ठोंक दिए।

हद तो ये है कि स्थान का चयन भी ये एजेंसियां खुद कर लेती हैं और कहां से सेटिंग करना है, ये भी तय करके अपनी कारगुजारी को अंजाम दे देती है। ये कहना गलत नहीं होगा कि निगम के अधिकारियों ने शहर में इन एजेंसियों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसी जगहों पर भी बस स्टॉप बना दिए जहां सिटी बसें आती-जाती नहीं।

कई चौराहों पर तो टर्निंग पर ही बस स्टॉप बना दिए गए ताकि इन एजेंसियों को लाभ मिले और निगम को राजस्व की हानि हो। सवाल है कि जब नगर निगम में चुनी हुई परिषद है, स्मार्ट सिटी में बोर्ड है जिसके कलेक्टर अध्यक्ष हैं, एआईसीटीएसएल का भी अपना एक बोर्ड है।

इसके बावजूद भी इन एड एजेंसियों को इतनी आसानी से बेतरतीब तरीके से होल्डिंग यूनिपोल फ्लेक्स लॉलीपॉप लगाने की अनुमति कैसे मिल जाती है?

निगम अधिकारियों का गठजोड़ बेनकाब करेंगे राठौर

हाल ही में इस मामले को प्रमुखता से उठाने वाले एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने बताया कि उन्होंने ये मामला पकड़ा और इसके लिए सोमवार को महापौर, निगमायुक्त, ईओडब्लयू, मंत्री, कलेक्टर समेत हर अथॉरिटी को पत्र लिखेंगे और जांच की मांग करेंगे।

विज्ञापन बोर्ड लगाने की अनुमति देने और शुल्क लेने का अधिकार केवल नगर िनगम को ही है, स्मार्ट सिटी या एआईसीटीएसएल ये काम नहीं कर सकती। शहर में होने वाले आयोजनों का टैक्स भी निगम ही वसूल सकती है। जिस विज्ञापन एजेंसी ने ये बोर्ड लगाए थे उसे 2019 में 5 साल का टैंडर दिया गया था।

2024 में टैंडर खत्म होने के बाद नए टैंडर जारी किए जाने थे लेकिन अधिकारियों ने कोराना काल का हवाला देकर एजेंसी को बख्श दिया। सवाल ये है कि क्या एजेंसी ने किसी और को कोरोना की रााहत दी?

खुद नगर निगम ने ही जनता को क्या राहत दी? जनता से तो कोरोना काल के दौरान भी पूरा टैक्स वसूला। फिर विज्ञापन एजेंसी को किस बात की मोहलत दी गई? वैसे भी ये टैंडर तीन साल के लिए होना थे।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 4 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 4 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 5 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 5 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 5 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 5 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 5 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 5 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 6 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 6 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 6 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 6 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 6 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 6 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 7 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 7 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 7 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 7 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!