खबर
Top News

मिलावटी दूध बना मौत का कारण: अब तक इतने लोगों की जान गई; दर्जनों परिवार तबाह हो गए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मार्च 2026, 11:19 am
शेयर करें:
मिलावटी दूध बना मौत का कारण

खुलासा फर्स्ट, अमरावती।
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मिलावटी दूध की भयावह घटना ने सनसनी फैला दी है। जहरीला दूध पीने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। लालाचेरुवु, चौदेस्वरनगर और स्वरूपनगर इलाकों में फरवरी से ही लोगों के बीमार पड़ने के मामले सामने आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि प्रभावित लोगों को दूध पीने के कुछ घंटों के भीतर ही उल्टी, पेट दर्द, पेशाब रुकना और किडनी फेलियर जैसे गंभीर लक्षण महसूस होने लगे। शुरुआत में 22 फरवरी को कुछ मामले दर्ज हुए, लेकिन जांच के बाद खुलासा हुआ कि एक स्थानीय डेयरी यूनिट से सप्लाई किया गया दूध एथिलीन ग्लाइकॉल जैसे जहरीले केमिकल से दूषित था। यह पदार्थ आमतौर पर एंटी-फ्रीज में इस्तेमाल होता है और शरीर के लिए बेहद घातक होता है।

यह हादसा नरसापुरम गांव से शुरू हुआ, जहां एक डेयरी यूनिट से 100 से ज्यादा परिवारों तक दूध पहुंचाया गया था। दूध पीने के बाद कई लोगों की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कई मरीजों को डायलिसिस और वेंटिलेटर सपोर्ट तक देना पड़ा। जांच में यह भी सामने आया कि मरीजों के ब्लड यूरिया और सीरम क्रिएटिनिन का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ा हुआ था, जो किडनी को गंभीर नुकसान का संकेत है।

प्रशासन ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध दूध विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। फूड सेफ्टी विभाग ने डेयरी यूनिट से दूध, दही, घी और पानी के सैंपल लिए हैं, वहीं पशुपालन विभाग चारे और पानी की जांच कर रहा है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद प्रभावित इलाकों में दूध की सप्लाई रोक दी गई है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। हालांकि अधिकांश लोगों की रिपोर्ट सामान्य आई है, लेकिन प्रभावित परिवारों में डर और आक्रोश का माहौल है।

यह घटना खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। रोजमर्रा की जरूरत का दूध जब जहर बन जाए, तो यह पूरे सिस्टम के लिए चेतावनी है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी और नियमित जांच बेहद जरूरी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन मिलावट के पूरे नेटवर्क और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।


संबंधित समाचार

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

7 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 16 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 17 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 17 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 17 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 18 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 18 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 18 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 19 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 19 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 19 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 19 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 20 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 20 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!