खबर
Top News

इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र: अब इस साल की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताने की जरूरत नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 1:03 pm
शेयर करें:
इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में बड़ा बदलाव किया है। जिन राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां ऑनलाइन फॉर्म-6 से एसआईआर से जुड़ा अतिरिक्त घोषणा-पत्र हटा दिया गया है।

अब इन राज्यों में नए मतदाता या दोबारा नाम जुड़वाने वाले आवेदकों को फॉर्म-6 भरते समय यह अतिरिक्त जानकारी नहीं देनी होगी कि उनका, उनके माता-पिता या दादा-दादी का नाम पिछली एसआईआर से जुड़ी पुरानी मतदाता सूची में दर्ज था या नहीं।

यह बदलाव ECINET पोर्टल और ऐप के साथ संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पोर्टल पर भी लागू किया गया है।

हालांकि, जिन राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया अभी चल रही है, वहां SIR से जुड़ा अतिरिक्त हिस्सा अभी दिखाई दे सकता है।

चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को स्पष्ट किया था कि एसआईआर के बाद गैर-एसआईआर अवधि में नियमों के तहत निर्धारित फॉर्म-6 का इस्तेमाल किया जाएगा।

क्या था फॉर्म-6 में अतिरिक्त घोषणा का प्रावधान?
फॉर्म-6 नए मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए इस्तेमाल होता है। ऑनलाइन फॉर्म में पहले एसआईआर से जुड़ी अतिरिक्त घोषणा के तहत आवेदक से पुराने मतदाता रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी मांगी जा रही थी।

इसमें यह बताना होता था कि आवेदक का नाम पिछली एसआईआर वाली मतदाता सूची में था या नहीं। इसके अलावा माता-पिता या दादा-दादी के नाम के पुराने मतदाता रिकॉर्ड में दर्ज होने से संबंधित जानकारी भी मांगी जाती थी। अब जिन राज्यों में एसआईआर पूरा हो चुका है, वहां यह अतिरिक्त हिस्सा हटा दिया गया है।

5 सवाल-जवाब में समझिए बदलाव
1. एसआईआर में मेरा नाम हट गया है, तो क्या दोबारा नाम जुड़वाने के लिए 2003 की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताना होगा?

नहीं। जिन राज्यों में एसआईआर पूरा हो चुका है, वहां फॉर्म-6 से एसआईआर से संबंधित अतिरिक्त घोषणा हटा दी गई है। इसलिए फॉर्म-6 के जरिए नाम जुड़वाते समय इस अतिरिक्त जानकारी की जरूरत नहीं होगी।

2. क्या इसका मतलब नाम बिना जांच के वोटर लिस्ट में जुड़ जाएगा?
नहीं। केवल एसआईआर से जुड़ा अतिरिक्त घोषणा-पत्र हटाया गया है। फॉर्म-6 की सामान्य प्रक्रिया और मतदाता बनने की पात्रता से संबंधित जांच जारी रहेगी।

3. पहली बार वोटर बनने वालों को क्या फायदा होगा?
पहली बार मतदाता बनने वाले आवेदकों को भी फॉर्म-6 में एसआईआर से जुड़ी पुरानी मतदाता सूची की अतिरिक्त जानकारी नहीं भरनी होगी। इससे आवेदन प्रक्रिया अपेक्षाकृत सरल होगी।

4. क्या पुरानी वोटर लिस्ट की जानकारी अब पूरी तरह अप्रासंगिक हो गई है?
ऐसा नहीं है। पुरानी मतदाता सूची और एसआईआर से जुड़े रिकॉर्ड अपनी निर्धारित प्रक्रियाओं में इस्तेमाल हो सकते हैं। बदलाव सिर्फ इतना है कि एसआईआर पूरा हो चुके राज्यों में फॉर्म-6 के साथ उससे संबंधित अतिरिक्त घोषणा नहीं मांगी जाएगी।

5. यह बदलाव कब और कहां लागू हुआ?
चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को गैर-एसआईआर अवधि में नियमों के तहत निर्धारित Form-6 इस्तेमाल करने की बात कही थी। इसके बाद 30 सितंबर को एसआईआर पूरा हो चुके राज्यों में ECINET पोर्टल और ऐप से अतिरिक्त घोषणा हटा दी गई।

दो चुनाव आयुक्तों ने पहले उठाई थी आपत्ति
इस बदलाव से पहले फाॅर्म-6 में एसआईआर से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जोड़े जाने को लेकर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की आपत्तियों की रिपोर्ट सामने आई थी।

दोनों आयुक्तों ने इस अतिरिक्त हिस्से को लेकर सवाल उठाए थे। रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया था कि फॉर्म-6 एक वैधानिक फॉर्म है और इसमें बदलाव के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।

हालांकि, चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को कहा था कि एसआईआर से संबंधित आदेश और फॉर्म-6 में किए गए अपडेट आयोग की सर्वसम्मति से स्वीकृत प्रक्रिया का हिस्सा थे।

संबंधित समाचार

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

11 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

15 minutes ago
गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

26 minutes ago
एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख
Top News

एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख:दो लोगों के साथ साइबर फ्रॉड; एफआईआर दर्ज

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड
Top News

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

about 2 hours ago
हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़
Top News

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

about 2 hours ago
रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या
Top News

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या:गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

about 2 hours ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

about 2 hours ago
दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 19 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 19 hours ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 19 hours ago
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 19 hours ago
युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

about 20 hours ago
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

about 20 hours ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

about 20 hours ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

about 20 hours ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

about 20 hours ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

about 21 hours ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

about 21 hours ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!