अपने ही फोटो पर 84 फर्जी सिम एक्टिवेट की: किस मजबूरी में बन गया अपराधी; पुलिस ने किया बड़े नेटवर्क का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक युवक को बैतूल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने टेलीकॉम कंपनियों का टारगेट पूरा करने और ज्यादा बोनस कमाने के लालच में अपने ही फोटो का इस्तेमाल कर 84 सिम कार्ड फर्जी तरीके से एक्टिवेट कर दिए।
ऑपरेशन FACE के तहत कार्रवाई
मामला राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन FACE” से जुड़ा है। इस अभियान के तहत ऐसे मामलों पर कार्रवाई की जा रही है, जिनमें एक ही व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल कर कई सिम कार्ड एक्टिवेट किए जाते हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई
इसी कड़ी में इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई। जांच के दौरान तीन संदिग्ध “FACE” चिन्हित किए गए, जिनमें से एक आरोपी को शुक्रवार को बैतूल से गिरफ्तार कर लिया गया।
एक ही फोटो से 84 सिम एक्टिव
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों से CAF (कस्टमर एप्लिकेशन फॉर्म) और अन्य दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि बड़ी संख्या में सिम कार्ड एक ही व्यक्ति के फोटो से एक्टिव किए गए थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान विपिन मगरदे के रूप में हुई है, जिसने पूछताछ में करीब 84 सिम कार्ड फर्जी तरीके से एक्टिवेट करने की बात कबूल की है।
बहन और दोस्त के नाम का भी इस्तेमाल
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने टारगेट पूरा करने के लिए अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के सिम कार्ड फर्जी तरीके से एक्टिवेट किए। इसके लिए उसने अज्ञात लोगों के आधार कार्ड का उपयोग किया।
बहन और दोस्त के नाम का भी इस्तेमाल
इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी बहन और दोस्त के नाम का भी इस्तेमाल किया, वह भी उनकी जानकारी के बिना। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि टारगेट पूरा होने के बाद कई सिम कार्ड डिएक्टिवेट कर दिए जाते थे।
किन धाराओं में मामला दर्ज
क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42(3)(e) और 42(6), भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 66C के तहत केस दर्ज किया है।
नेटवर्क की पड़ताल जारी
पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इन फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल किन-किन गतिविधियों में किया गया और क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!