आईईटी होस्टल परिसर में गांजा पार्टी करने वाले छात्रों पर एक्शन: डीएवीवी ने तीन विद्यार्थी एक सेमेस्टर के लिए किए सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान आईईटी होस्टल में डीन की सूचना पर पकड़ी गई गांजा पार्टी मामले में अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी सख्त कार्रवाई कर दी है।
पुलिस कार्रवाई के एक सप्ताह बाद डीएवीवी ने तीन छात्रों को एक सेमेस्टर के लिए संस्थान से सस्पेंड कर दिया है। ये छात्र जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक न तो क्लास में बैठ सकेंगे, न परीक्षा दे सकेंगे और न ही होस्टल व कैंपस में प्रवेश कर पाएंगे। मामले में पुलिस पहले ही चार छात्रों को गिरफ्तार कर चुकी है और उनसे पूछताछ के बाद गांजा सप्लायर तक पहुंच गई थी।
जानकारी के मुताबिक मामला 11 मई का है। भंवरकुआं थाना पुलिस को आईईटी कैंपस से सूचना मिली थी कि कुछ इंजीनियरिंग छात्र होस्टल परिसर में गांजा पी रहे हैं। डीन की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और चार छात्रों आयुष पिता करण झा (20) निवासी न्यू गोल्डन नेस्ट, मुंबई हाल मुकाम आईईटी होस्टल , विवेक पिता गोपाल शर्मा (19) निवासी राजाराम नगर देवास, उमंग पिता दिनेश अग्रवाल (20) निवासी सबलगढ़ मुरैना और दीपांशु पिता नर्मदाप्रसाद अहिरवार (21) निवासी सिवनी मालवा, नर्मदापुरम को पकड़कर सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/27 के तहत केस दर्ज किया था।
अगले ही दिन आरोपी को धर दबोचा था
पूछताछ के बाद पुलिस ने नशे की सप्लाई चेन ट्रेस की। अगले ही दिन भंवरकुआं पुलिस ने कुलदीप पिता मनोहर तंवर न्यू कमलनगर राऊ को दबोचकर कब्जे से 1 किलो 206 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 1.15 लाख बताई गई। जांच में सामने आया कि आरोपी होस्टलों और कॉलेजों में गांजे की सप्लाई करता था।
जांच समिति की अनुशंसा के बाद की कार्रवाई
आईईटी डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बंसल ने बताया कि संस्थान स्तर पर गठित जांच समिति की अनुशंसा के बाद कार्रवाई की गई है। बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र और प्रथम वर्ष के दो छात्रों को एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड किया गया है।
इस दौरान छात्र किसी भी शैक्षणिक गतिविधि, प्रयोगशाला, परीक्षा, संस्थागत कार्यक्रम या सह-शैक्षणिक आयोजन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उनका कैंपस में प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!