वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर: कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे की लत और कर्ज चुकाने के लिए एक युवक ने वाहन चोरी का रास्ता अपना लिया। चंदन नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चार थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए चार ऑटो रिक्शा बरामद किए हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय फरीद पिता चांद खान, निवासी असरफी नगर, खजराना के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में सनावद में रह रहा था।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा
चंदन नगर पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्कीम नंबर-71 स्थित झोपड़पट्टी के पास घेराबंदी की और आरोपी फरीद को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने चंदन नगर, आजाद नगर और जूनी इंदौर थाना क्षेत्रों से चार ऑटो रिक्शा चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चारों चोरी के ऑटो बरामद कर लिए।
नशे की लत और कर्ज के लिए चोरी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है। नशे की जरूरत पूरी करने और कर्ज चुकाने के लिए वह ऑटो चोरी करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ खजराना, आजाद नगर, चंदन नगर और जूनी इंदौर थाना क्षेत्रों में पहले से करीब छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।
रिमांड पर आरोपी, अन्य वारदातों का खुलासा संभव
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। अब उससे अन्य वाहन चोरी और नकबजनी की वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान चोरी की कुछ और घटनाओं और वाहनों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!