मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला: खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा/जावर।
छोटी तवा नदी में नहाते समय 14 वर्षीय भांजा गहरे पानी में डूबने लगा तो मामा ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने भांजे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में फंस गए। देखते ही देखते वह पानी में डूबकर लापता हो गए। रेस्क्यू टीम ने करीब एक दिन तक तलाश करने के बाद रविवार को उनका शव नदी से बरामद किया। घटना से गांव में मातम पसरा है।
नदी किनारे पशु चराने गए थे दोनों
हादसा जावर थाना क्षेत्र के ग्राम बेनपुरा डोंगरी में शनिवार को हुआ। गांव निवासी भैयालाल पिता मालाजी भील (45) गाय-भैंस चराने के लिए छोटी तवा नदी के किनारे गए थे। उनके साथ उनका 14 वर्षीय भांजा भी था।
पशु नदी किनारे चर रहे थे। इसी दौरान भांजा नहाने के लिए पानी में उतर गया। नहाते-नहाते वह नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गया और डूबने लगा। उसने मदद के लिए हाथ-पैर चलाए तो मामा की नजर उस पर पड़ी।
भांजे को डूबता देख लगा दी छलांग
भैयालाल ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। वह तैरकर भांजे तक पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। भांजे की जान तो बच गई, लेकिन उसे बाहर निकालने के बाद भैयालाल खुद नदी के गहरे हिस्से में फंस गए।
वह बाहर निकल पाते, इससे पहले ही पानी में डूब गए और लापता हो गए।
दूसरे दिन मिला मामा का शव
घटना के बाद ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। जावर थाना पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्चिंग अभियान चलाया गया। लगातार तलाश के बाद रविवार को रेस्क्यू टीम ने भैयालाल का शव बरामद कर लिया।
शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!