बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश: केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर/ओरछा।
भगवान रामराजा की नगरी ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन संगठन के साथ प्रदेश की सियासत से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन हुआ। राजनीतिक प्रस्ताव में बुंदेलखंड के विकास, किसान कल्याण, गरीबों के हित, औद्योगिक विस्तार, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने को प्रमुखता दी गई।
बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर कांग्रेस पर भाजपा ने तीखा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विकास के बजाय राजनीतिक विरोध को प्राथमिकता दी और परियोजना को लेकर भ्रम फैलाने का काम किया।
प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने बैठक की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लोगों का दिल जीतना है। उन्होंने कहा कि विकास का अर्थ केवल बड़े प्रोजेक्ट और निर्माण कार्य नहीं, बल्कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना भी है।
केन-बेतवा परियोजना पर कांग्रेस को घेरा
बैठक में सबसे ज्यादा राजनीतिक संदेश केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर सामने आया। भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में परियोजना बुंदेलखंड के विकास को नई दिशा देगी। इससे सिंचाई का दायरा बढ़ेगा और क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी।
राहुल कोठारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लगातार केन-बेतवा परियोजना का विरोध किया और जनता के बीच भ्रम फैलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनहित और विकास के बजाय राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी।
महिला और युवा वोटर्स पर भी फोकस
कार्यसमिति में महिला और युवा वर्ग को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। भाजपा आने वाले अभियानों के जरिए युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने, महिला सशक्तिकरण और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर देगी।
पार्टी की रणनीति में गरीब कल्याण, किसान हित, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार और युवाओं के अवसर प्रमुख मुद्दे रहेंगे। यानी भाजपा संगठन को मजबूत करने के साथ महिला और युवा मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है।
कार्यसमिति में बूथ और मंडल स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के संगठनात्मक काम और आगे की रणनीति पर विचार किया गया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा और संगठन से जुड़े 13 कार्यक्रम चलाने की योजना पर भी मंथन हुआ। भाजपा इन कार्यक्रमों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की तैयारी में है।
ओरछा से बुंदेलखंड को बड़ा राजनीतिक संदेश
भाजपा ने कार्यसमिति के लिए ओरछा को चुनकर भी बुंदेलखंड को लेकर अपना संदेश साफ किया। पार्टी ने बुंदेलखंड को गौरव, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र बताते हुए इसके विकास को प्राथमिकता बताया।
बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने के सवाल पर राहुल कोठारी ने स्पष्ट कहा कि भाजपा बुंदेलखंड के विकास के लिए काम कर रही है और अलग राज्य का कोई प्रश्न ही नहीं है।
350 से ज्यादा नेता जुटे
बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री नारायण सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के 350 से ज्यादा नेता शामिल हुए।
नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा में गुटबाजी और बदलाव की चर्चाओं को काल्पनिक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन मजबूती से खड़ा है और अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
सोमवार को योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर मंथन
कार्यसमिति के दूसरे दिन सोमवार सुबह 9:30 बजे बैठक और कार्यशाला का अगला चरण शुरू होगा। इसमें संगठन के कामों को समाज के बीच पहुंचाने और सेवा, संगठन व समाज से जुड़े अभियानों को जन-जन तक ले जाने की रणनीति पर चर्चा होगी। समापन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मार्गदर्शन करेंगे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!