स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा: सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सरकारी स्कूलों के नागरिक ऑडिट अभियान को लेकर रविवार शाम गांधी भवन में सीजेपी की बैठक के दौरान कुछ छात्रों और युवाओं के पहुंचने से हंगामा हो गया। शुरुआत में छात्रों ने अभियान से जुड़े लोगों से स्कूल ऑडिट को लेकर सवाल-जवाब किए। बातचीत बढ़ने के बाद नारेबाजी शुरू हो गई।
छात्रों ने ‘यह दिल्ली नहीं, भोपाल है’, ‘कॉकरोच पार्टी मुर्दाबाद’ और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए। स्थिति की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल गांधी भवन पहुंचा। पुलिस ने छात्रों और युवाओं को समझाइश दी, जिसके बाद वे वहां से चले गए। घटना में किसी हिंसा की सूचना नहीं है।
बातचीत से शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्रों ने सीजेपी प्रतिनिधियों से स्कूल ऑडिट के उद्देश्य और संगठन की पिछली गतिविधियों को लेकर सवाल किए। छात्र अंश पुरोहित ने कहा कि वे किसी समुदाय या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं हैं और पुलिस-सेना का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सवाल पूछना था, न कि हिंसा करना।
बातचीत के दौरान छात्रों ने दिल्ली में हुए पिछले प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए पूछा कि भोपाल में अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति से बचने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। इसी बीच नारेबाजी शुरू हो गई।
माइक को लेकर खींचतान का आरोप
अंश पुरोहित ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान उनके हाथ से माइक लेने की कोशिश की गई, जिसके बाद माहौल और गरमा गया। सीजेपी की एक महिला प्रतिनिधि ने छात्रों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, माइक को लेकर लगाए गए आरोपों पर सीजेपी की ओर से कोई अलग आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
सीजेपी का दावा-स्कूलों की जमीनी स्थिति जांचना उद्देश्य
सीजेपी अभियान की कोऑर्डिनेटर माया विश्वकर्मा ने बताया कि ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों का नागरिक स्तर पर ऑडिट किया जाएगा। इसमें पानी, शौचालय, बिजली, भवन की स्थिति, शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात, उपस्थिति, पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, छात्रवृत्ति और मिड-डे मील जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई जाएगी।
इसके अलावा फर्स्ट-एड, अग्निशामक यंत्र, दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधाएं, पुस्तकालय और कंप्यूटर जैसी सुविधाओं को भी सर्वे में शामिल किया जाएगा।
नरसिंहपुर से आगे बढ़ेगा अभियान
माया विश्वकर्मा के मुताबिक, अभियान 15 अगस्त से शुरू किया गया था। भोपाल की बैठक के बाद नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा ब्लॉक में स्कूल ऑडिट किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में सर्वे किया जाएगा। आगे बच्चों की पढ़ाई, शिक्षक और अन्य शैक्षणिक समस्याओं को भी अभियान में शामिल करने की योजना है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!