डैम में डूबने से युवक की मौत: देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
जिले के कल्याणपुरा क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सदर बाजार निवासी प्राथमिक शिक्षक राकेश कुमार शर्मा के बड़े बेटे तनिष उर्फ चीनू का शव ग्राम बरखेड़ा स्थित परहदा फलिया डैम के पास मिला। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
तनिष ग्राम बरखेड़ा में कृषि सेवा केंद्र की दुकान का संचालन करता था। परिजनों के अनुसार वह शनिवार 29 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर सुपर मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। वह घर पर यह बताए बिना निकला था कि कहां जा रहा है या किस काम से जा रहा है।
देर रात तक घर नहीं लौटा तो तलाश शुरू की
तनिष के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल और उसके बारे में जानकारी जुटाई गई। तलाश के दौरान ग्राम बरखेड़ा के परहदा फलिया डैम के पास उसका शव मिलने की सूचना सामने आई।
डैम के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
युवक का शव डैम के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत डैम में डूबने से होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
तनिष की अचानक हुई मौत से परिवार और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक कृषि सेवा केंद्र का संचालन कर अपने परिवार के काम में भी हाथ बंटाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह डैम तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में हादसा हुआ।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!