एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना: सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर के लिए गर्व और खुशी का मौका है। जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय सॉफ्टटेनिस टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए देवास के तीन खिलाड़ी रविवार को जापान रवाना हुए। इनमें जय मीणा, योगेश चौधरी और आध्या तिवारी शामिल हैं। भारतीय टीम के कोच और विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते भी टीम के साथ रवाना हुए हैं।
एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा। प्रतियोगिता से पहले भारतीय सॉफ्टटेनिस टीम का जापान में 1 से 15 सितंबर तक प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जाएगा। देवास के तीनों खिलाड़ी एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए अब तक चार प्रशिक्षण कैंप में हिस्सा ले चुके हैं।
एशियन गेम्स में देवास की एकमात्र महिला खिलाड़ी आध्या
आध्या तिवारी के चयन ने देवास की बेटियों के लिए भी गौरव बढ़ाया है। वे एशियन गेम्स में भारतीय सॉफ्टटेनिस टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली देवास की एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। उनके साथ जय मीणा और योगेश चौधरी भी भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
पदक जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम
खिलाड़ी जय मीणा ने बताया कि इस बार भारतीय टीम काफी मजबूत है और सभी खिलाड़ियों को पदक जीतने की उम्मीद है। टीम का लक्ष्य एशियन गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक के साथ देश और देवास लौटना है।
देवास के तीन खिलाड़ियों का एक साथ भारतीय टीम में चयन शहर के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खिलाड़ियों के जापान रवाना होने पर खेलप्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!