आतंकियों का नया डिजिटल जाल: पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को एक नई रणनीति का पता चला है। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर्स पोर्नोग्राफी और डेटिंग प्लेटफॉर्म के चैट फीचर का इस्तेमाल गुप्त संदेश भेजने के लिए कर रहे हैं। इनका इस्तेमाल घाटी में सक्रिय या भर्ती किए गए लोगों तक निर्देश पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, ताकि सामान्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी से बचा जा सके।
अधिकारियों के अनुसार, ऐसे प्लेटफॉर्म पर मौजूद रियल-टाइम चैट सुविधा को आतंकी संचार के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब इस तरह के डिजिटल कम्युनिकेशन चैनलों पर नजर बढ़ा रही हैं।
एन्क्रिप्टेड और गुमनाम ऐप्स भी जांच के दायरे में
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि आतंकी नेटवर्क एन्क्रिप्टेड और गुमनाम मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का भी सहारा ले रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ प्लेटफॉर्म ऐसे हैं जिनमें यूजर की पहचान छिपाने और संचार को सुरक्षित रखने की सुविधाएं मौजूद हैं।
एजेंसियां ऐसे ऐप्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म की गतिविधियों का विश्लेषण कर रही हैं, ताकि इनके जरिए होने वाले संदिग्ध संचार और आतंकी नेटवर्क के बीच कनेक्शन का पता लगाया जा सके।
बिना नंबर-ईमेल के रजिस्ट्रेशन वाले ऐप्स पर नजर
जांच में ऐसे प्लेटफॉर्म भी सामने आए हैं, जिनमें अकाउंट बनाने के लिए पारंपरिक तरीके से मोबाइल नंबर या ईमेल की जरूरत नहीं होती। अधिकारियों का कहना है कि पहचान छिपाने वाली इन सुविधाओं का दुरुपयोग आतंकी नेटवर्क कर रहा है।
भारत में प्रतिबंधित या सीमित पहुंच वाले कुछ ऐप्स तक पहुंच के लिए VPN के इस्तेमाल की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन माध्यमों का इस्तेमाल किस तरह और किन लोगों द्वारा किया जा रहा है।
2जी नेटवर्क पर चलने वाले ऐप्स भी इस्तेमाल
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, घाटी में सक्रिय नेटवर्क ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल भी कर रहा था, जो कम इंटरनेट स्पीड यानी 2जी और EDGE नेटवर्क पर भी काम कर सकें। कुछ प्लेटफॉर्म पर पहचान संबंधी जानकारी कम से कम देने की जरूरत होती है, जिससे जांच एजेंसियों के लिए यूजर की पहचान और डिजिटल गतिविधियों का पता लगाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
वर्चुअल सिम के इस्तेमाल की भी जांच
सुरक्षा एजेंसियों को आतंकियों के वर्चुअल सिम के इस्तेमाल से जुड़े इनपुट की भी जांच करनी पड़ रही है। अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल संचार के इन नए तरीकों का इस्तेमाल सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बचने के लिए किया जा रहा है।
जांच एजेंसियां अब इन सभी डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल, संदिग्ध खातों और उनके संपर्कों की जानकारी जुटा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आतंकी नेटवर्क लगातार अपने संचार के तरीके बदल रहा है, इसलिए डिजिटल निगरानी और तकनीकी जांच को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!