अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार: तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी ने शनिवार को एक्स पर सरकार पर अपनी मांगें पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर बार अधूरे वादे करके बच नहीं सकती। सीजेपी के मुताबिक, सरकार के सामने रखी गई चार मांगों में से तीन अब भी अधूरी हैं। इन्हीं मांगों को लेकर पार्टी 5 सितंबर को दिल्ली में फिर मार्च निकालेगी।
सीजेपी ने बताया कि मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर्स तक जाएगा। पार्टी ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है। आंदोलन में उन छात्रों के परिजन भी शामिल होंगे, जिन्होंने नीट पेपर लीक के बाद कथित तौर पर सुसाइड किया था।
तीन मांगें अब भी अधूरी
सीजेपी के अनुसार, सरकार के सामने चार मांगें रखी गई थीं, जिनमें से तीन अब तक पूरी नहीं हुई हैं। छात्रों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए और छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ली जाए और कोई कार्रवाई न की जाए। आरएएफ और दिल्ली पुलिस माफी मांगे।
पार्टी का कहना है कि सरकार ने छात्रों पर दर्ज मामलों को खत्म करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। सीजेपी ने चेतावनी दी कि उनके धैर्य को कमजोरी नहीं समझना चाहिए।
20 जून से शुरू हुआ था आंदोलन
सीजेपी ने नीट पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़ी मांगों को लेकर 20 जून से जंतर मंतर पर आंदोलन शुरू किया था। इसके बाद 20 जुलाई को पार्टी ने पार्लियामेंट मार्च निकाला। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किए जाने के आरोप लगे थे।
बाद में 25 जुलाई को सरकार से आश्वासन मिलने और एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया था।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!