मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन: विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सड़क चौड़ीकरण के लिए प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को शिफ्ट करने पहुंची प्रशासनिक टीम का रविवार को विहिप, बजरंग दल और सर्व समाज के लोगों ने विरोध किया। मंदिर हटाने की कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर कुछ देर चक्काजाम भी किया। प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
जेसीबी पहुंची तो शुरू हुआ विरोध
विहिप-बजरंग दल के जिला धर्म प्रसार प्रमुख शैलू यादव के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10:30 बजे मंदिर के पुजारी को नगर निगम कर्मचारी का फोन आया था। उन्हें बताया गया था कि रविवार सुबह 9 बजे मंदिर की मूर्ति हटाई जाएगी।
संगठन का कहना है कि प्रतिमा को विधि-विधान से दूसरी जगह स्थापित करने के लिए दो दिन बाद का मुहूर्त तय किया गया था और इसकी जानकारी प्रशासन को भी दी गई थी। इसके बावजूद रविवार सुबह जेसीबी और डंपर मौके पर पहुंच गए।
आगर रोड समेत कई मार्गों पर चक्काजाम
प्रशासनिक अमले के पहुंचने के बाद विहिप, बजरंग दल और सर्व समाज के लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया और आगर रोड, इंदौर रोड, मक्सी रोड और कनीपुरा रोड पर कुछ समय के लिए चक्काजाम किया। इससे यातायात प्रभावित हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मंदिर को लेकर कोई भी निर्णय सभी पक्षों को विश्वास में लेकर लिया जाए। उनका कहना था कि धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए।
आश्वासन के बाद खत्म किया आंदोलन
प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच बातचीत के बाद अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। प्रशासन अब मंदिर शिफ्टिंग और प्रतिमा को अन्य स्थान पर स्थापित करने से जुड़े पहलुओं पर आगे निर्णय लेगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!