2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा: शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पेटलावद (झाबुआ)।
देशभर में शेयर बाजार में निवेश और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर कथित साइबर फर्जीवाड़े के बड़े नेटवर्क की जांच अब झाबुआ जिले के पेटलावद क्षेत्र तक पहुंच गई है। रूपगढ़ निवासी विनोद कुमार राठौर को उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने इस मामले में सह-आरोपित बनाया है।
एसटीएफ ने उसे 22 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और जांच में कथित नेटवर्क के काम करने के तरीके और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है।
हालांकि, 2934 करोड़ रुपए के लेन-देन या फर्जीवाड़े की पूरी रकम को विनोद कुमार राठौर से सीधे जोड़ना सही नहीं होगा। यह आंकड़ा पूरे कथित नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेन-देन और फर्जीवाड़े की जांच के संदर्भ में सामने आया है।
ऐसे लोगों को जाल में फंसाने का आरोप
जांच में सामने आए कथित तरीके के मुताबिक नेटवर्क से जुड़े लोग शेयर बाजार में निवेश और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े विज्ञापन चलाते थे। इसके जरिए लोगों को आकर्षक मुनाफे का लालच दिया जाता था। 10 से 50 गुना तक मुनाफा होने के फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर निवेश के लिए भरोसा कायम करने का आरोप है।
इसके बाद लोगों को निवेश और गेमिंग के नाम पर कथित तौर पर फर्जी प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाता था। मामले की जांच में नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों, लेन-देन और अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
मुख्य आरोपी के बाद तीन और गिरफ्तार
इस मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मुख्य आरोपी अनुराग अरविंद श्रीवास्तव को 31 जुलाई 2026 को नागपुर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा गया।
इनमें रूपगढ़ निवासी विनोद कुमार राठौर, महाराष्ट्र के ठाणे निवासी सुधीर गंगाधर दास और शेख नदीम सलीम शामिल हैं। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पारगमन रिमांड पर लखनऊ ले जाया गया।
जांच में सामने आ सकती है नेटवर्क की पूरी कड़ी
एसटीएफ अब कथित साइबर नेटवर्क से जुड़े लोगों, बैंक खातों, ऑनलाइन विज्ञापनों और पैसों के लेन-देन की कड़ियों की जांच कर रही है। पेटलावद के छोटे से गांव रूपगढ़ के युवक की गिरफ्तारी से इस मामले का कनेक्शन अब मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले तक पहुंच गया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!