एसीपी कुंदन मंडलोई ने मारी बाजी उत्कृष्ट पुलिसिंग का बने मॉडल: एसीपी कार्य मूल्यांकन में खजराना नंबर 01; कमिश्नर ने अफसरों को दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की पुलिसिंग में इस बार खजराना सर्किल ने बाज़ी मार ली। कमिश्नर संतोषकुमार सिंह द्वारा किए गए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कार्य मूल्यांकन में खजराना के एसीपी कुंदन मंडलोई प्रथम रहे। यह उपलब्धि सिर्फ रैंकिंग नहीं, उस एक्टिव, जवाबदेह और जनकेंद्रित पुलिसिंग की पुष्टि है, जिसकी अपेक्षा पुलिस कमिश्नर लंबे समय से कर रहे थे।
कुंदन मंडलोई ने अपनी कार्यशैली से साबित कर दिया नेतृत्व मजबूत हो, तो पुलिसिंग कागजों में नहीं, बल्कि मैदान में भी नजर आती है।
डीजीपी के ‘उत्कृष्ट पुलिसिंग’ विज़न को मजबूती- इस उपलब्धि को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के उत्कृष्ट पुलिसिंग के विज़न से भी जोड़कर देखा जा रहा है। खजराना सर्किल ने अपने प्रदर्शन से दिखाया है पुलिसिंग में निगरानी, संवेदनशीलता और अनुशासन का संतुलन हो, तो उसका असर सीधे आमजन की सुरक्षा पर दिखाई देता है।
पुलिस विभाग में इस उपलब्धि को सिर्फ ‘पहला स्थान’ भर नहीं माना जा रहा, बल्कि संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि शहर में वही पुलिसिंग टिकेगी जो रिजल्ट दे, जवाबदेह हो और जनता के बीच भरोसा बनाए।
एसीपी कुंदन मंडलोई की यह उपलब्धि दूसरे सर्किलों के लिए भी एक वर्किंग मॉडल बनती नजर आ रही है।
खजराना बना ‘एक्टिव पुलिसिंग’ का चेहरा
खजराना क्षेत्र में जिस तरह से पुलिस की सक्रियता, सख्ती और जवाबदेही बढ़ी है, उसने पूरे विभाग का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सूत्रों की मानें तो कुंदन मंडलोई ने सर्किल में न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूती दी, बल्कि आमजन के बीच सुरक्षा और भरोसे का माहौल भी तैयार किया। यही वजह रही कि कमिश्नर की उस सोच पर खजराना पूरी तरह खरा उतरा, जिसमें पुलिस सिर्फ वर्दी तक सीमित न रहे, बल्कि जनता के बीच भरोसे का चेहरा बने।
मूल्यांकन के महत्वपूर्ण बिंदु
अपराध नियंत्रण,कानून-व्यवस्था बनाए रखना
शिकायतों का त्वरित निराकरण, जनता से संवाद,
टीम मैनेजमेंट और फील्ड मॉनिटरिंग
शिकायतों का करें त्वरित निराकरण
बैठक में शिकायतों के त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया गया। कमिश्नर संतोषकुमार सिंह ने सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए मोहल्ला समितियों के साथ नियमित बैठकों और महिला सुरक्षा, यातायात व साइबर अपराधों को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर डायल-112 टीम ने थाना प्रभारियों को एफआरवी संचालन से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर एडीशनल कमिश्नर (कानून व्यवस्था) अमित सिंह, (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह सहित डीसीपी, एडीसीपी और थाना प्रभारी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!