हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार: चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
सहारा समूह से जुड़ी सहकारी सोसायटी में निवेश के नाम पर हजारों करोड़ रुपये जमा कराने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को ग्वालियर पुलिस की स्पेशल टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
घेराबंदी कर पकड़ा
साहर्यन यूनिवर्सल मल्टीपर्पस कोऑपरेटिव सोसायटी, भोपाल के चेयरमैन खालिद चौधरी को पुलिस ने 29 सितंबर की शाम घेराबंदी कर पकड़ा।
20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2020 से फरार था और उसके खिलाफ धोखाधड़ी तथा अमानत में खयानत के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद उसे 30 सितंबर को ग्वालियर लाकर उपभोक्ता आयोग के समक्ष पेश किया गया।
सहारा टावर के पास कार से जा रहा था आरोपी
पुलिस को खालिद चौधरी के लखनऊ में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्पेशल टीम ने संभावित ठिकानों पर निगरानी शुरू की।
29 सितंबर को सहारा टावर के पास शाम करीब 6:30 बजे पुलिस ने घेराबंदी की।
बताया गया कि खालिद चौधरी कार से वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान एएसआई राघवेंद्र पुरोहित और टीम ने उसे पकड़ लिया।
कई वारंट के बावजूद चार साल से था फरार
पुलिस के मुताबिक खालिद चौधरी के खिलाफ कोर्ट और उपभोक्ता आयोग की ओर से कई बार जमानती और गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके थे।
इसके बावजूद वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। ग्वालियर में उसके खिलाफ करीब 14 मामले दर्ज बताए गए हैं।
इनमें मुरैना निवासी रितेश जैन से 15 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला भी शामिल है।
निवेशकों से 45,719 करोड़ रुपये जमा कराने का आरोप
पुलिस के अनुसार साहर्यन यूनिवर्सल मल्टीपर्पस कोऑपरेटिव सोसायटी, सहारा इंडिया समूह से जुड़ी चार प्रमुख सहकारी समितियों में शामिल है।
आरोप है कि वर्ष 2014 से 2022 के बीच आकर्षक ब्याज का भरोसा देकर देशभर के निवेशकों से करीब 45,719 करोड़ रुपये जमा कराए गए।
500 करोड़ रुपये निवेश कराए जाने का दावा
ग्वालियर और आसपास के इलाकों से भी करीब 500 करोड़ रुपये निवेश कराए जाने का दावा किया गया है।
निवेश की अवधि पूरी होने के बाद भुगतान नहीं मिलने पर कई निवेशकों ने शिकायतें दर्ज कराईं।
15 लाख के मामले में आयोग में पेशी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस 30 सितंबर को खालिद चौधरी को ग्वालियर लेकर पहुंची। उसे रितेश जैन से जुड़े 15 लाख रुपये के मामले में उपभोक्ता आयोग के समक्ष पेश किया गया।
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। इसके बाद खालिद चौधरी ने आयोग में 1.50 लाख रुपये जमा किए और शेष रकम एक महीने के भीतर देने की बात कही। सुनवाई पूरी होने के बाद आयोग ने उसे जमानत दे दी।
पुलिस जुटा रही लेनदेन और संपत्तियों की जानकारी
पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता सत्या शर्मा के मुताबिक खालिद चौधरी के खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी से मामले से जुड़े निवेशकों को राहत मिलने की बात कही गई है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य लोगों, कथित लेनदेन और आरोपियों की संपत्तियों से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!