तिरंगा यात्रा में हादसा: चलती जीप से गिरे कांग्रेस नेता; महिला पार्षद के सिर में लगे टांके
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
कांटाफोड़ में कांग्रेस की किसान तिरंगा यात्रा के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हो गया। नगर भ्रमण के दौरान नेताओं से भरी खुली जीप की रफ्तार में अचानक बदलाव आने से तीन नेता संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए। हादसे में महिला पार्षद समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घायल लोहारदा की पार्षद प्रमिला सिरसोट को सिर में गंभीर चोट आई है। उनके सिर पर छह टांके लगाए गए हैं। प्राथमिक इलाज के बाद सोमवार को उन्हें आगे की जांच के लिए इंदौर रेफर किया गया।
जीप में सवार थे कई बड़े कांग्रेस नेता
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की किसान तिरंगा यात्रा के दौरान खुली जीप में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, देवास जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी, इंदौर जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, मनोज राजानी और बागली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गोपाल गोखले समेत कई नेता मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि जीप के बोनट पर भी एक कार्यकर्ता बैठा हुआ था। थाने के पास पहुंचने के दौरान जीप की गति में अचानक बदलाव आया, जिससे पीछे खड़े नेता खुद को संभाल नहीं पाए और सड़क पर गिर गए।
महिला पार्षद समेत तीन नेता घायल
हादसे में लोहारदा नगर परिषद की पार्षद प्रमिला सिरसोट, बागली विधानसभा प्रभारी सुभाष चौधरी और ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु मीणा घायल हुए। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत घायलों को उठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!