खबर
Top News

गालीबाज पुलिस अधीक्षक ने फिर उगला जुबानी जहर: खाकी वर्दी पर बेशर्मी के छींटे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अप्रैल 2026, 5:39 pm
शेयर करें:

एक के बाद एक आरोप, पहले एसआई, अब ड्राइवर बना निशाना, सिस्टम की चुप्पी पर उठे सवाल

वायरल ऑडियो ने खोली पुलिस महकमे की कड़वी सच्चाई

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भोपाल के देहात एसपी रामशरण प्रजापति एक बार फिर विवादों के दलदल में फंसते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला उस ऑडियो से जुड़ा है, जिसने महकमे की अंदरूनी हकीकत को सरेआम कर दिया। वायरल ऑडियो में एसपी अपने पुलिस विभाग के ड्राइवर संजीव चौधरी पर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं।

इससे पहले पिछले साल यही एसपी एक एसआई को गालियां दे चुके हैं, जिससे आहत होकर जान देने का मन बना चुके एसआई ने डीजीपी को शिकायत कर इसे ही सुसाइड नोट बताया था। ये दोनों घटनाएं सिर्फ एक अफसर के व्यवहार पर सवाल नहीं उठातीं, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था की कार्यशैली पर गंभीर आरोप खड़े करती है।

जानकारी के अनुसार ताजा मामला तब सामने आया, जब लगातार 24 घंटे की ड्यूटी से जूझ रहे ड्राइवर संजीव चौधरी ने दो दिन की छुट्टी मांगी। आरोप है कि छुट्टी देने के बजाय भोपाल के देहात एसपी रामशरण प्रजापति ने उसे फटकार लगाई। जब वह एक दिन देरी से ड्यूटी पर पहुंचा तो उसकी गैरहाजिरी दर्ज करा दी। हद तो तब हो गई, जब संजीव ने अधिकारियों के कहने पर एसपी को फोन लगाया। दूसरी तरफ से उसे राहत नहीं, बल्कि गालियों की बौछार मिली।

सूत्रों के मुताबिक एसपी बंगले पर तैनात तीन ड्राइवरों में से एक को पहले ही हटा दिया गया था, जबकि दूसरे ड्राइवर चंद्रभान धाकड़ एक हादसे के बाद हाथ में फ्रैक्चर होने के चलते मेडिकल पर हैं। ऐसे में पूरा बोझ अकेले संजीव पर डाल दिया गया।

वह तीनों की ड्यूटी अकेले करने को मजबूर था। आखिरकार लगातार काम और दबाव के बीच उसने दो दिन की छुट्टी मांगी, जो उसे भारी पड़ गई।

...तब एसआई बने थे एसपी का शिकार- यह पहला मौका नहीं है, जब एसपी रामशरण प्रजापति पर इस तरह के आरोप लगे हों। इससे पहले थाना सूखी सेवनिया (देहात, भोपाल) के एसआई केसी यादव ने भी उन पर गाली-गलौज, प्रताड़ना और मारने तक दौड़ने तक के गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम, डीजीपी, आईजी और मानवाधिकार आयोग से शिकायत की थी।

शिकायत में लिखा था कि सितंबर 2025 में एसपी रामशरण प्रजापति ने अवैध शराब के एक अपराध की डायरी मंगाई थी। वे 20 सितंबर को एसपी के कहने पर उनकी टेबल पर केस डायरी छोड़कर चले गए थे। 24 सितंबर को एसपी प्रजापति ने मीटिंग बुलवाई थी। चूंकि इस बीच आरोपी जबलपुर हाई कोर्ट में जमानत याचिका लगा चुका था।

इसके चलते उन्होंने मीटिंग के बाद एसपी से उक्त डायरी वापस मांगी। एसपी ने इसे गुस्ताखी मानते हुए उन्हें सार्वजनिक रूप से गालियां दीं। यादव ने इस बदसलूकी से आहत होकर एसपी के व्यवहार की रोजनामचा रिपोर्ट डाली और आत्महत्या का मन बना लिया था। हालांकि स्टाफ की समझाइश और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा, लेकिन नतीजा अब तक सवालों के घेरे में है।

सवाल... जो जवाब मांगते हैं?
महकमे के भीतर आला अफसर द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ किए गया उक्त व्यवहार न केवल अनुशासन को तार-तार करता है, बल्कि पुलिस विभाग की छवि को भी गहरा नुकसान पहुंचाता है। अब सवाल यह है कि क्या हर बार आरोपों के बाद भी कार्रवाई सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेगी या इस बार जिम्मेदारी तय कर सख्त कदम उठाए जाएंगे। अगर वर्दी के भीतर ही सम्मान सुरक्षित नहीं, तो कानून व्यवस्था पर भरोसा आखिर कैसे कायम रहेगा?

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 9 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 9 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 9 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 9 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 9 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 9 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 10 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 10 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 10 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 10 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 10 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 10 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 10 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 10 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 10 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 10 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 10 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 10 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!