भरोसे के कर्मचारी ने रची 7.5 करोड़ लूट की साजिश: डेढ़ महीने रैकी; बस में वारदात; 5.41 करोड़ का माल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
सराफा कारोबारी अर्पित चौरड़िया से 13 अगस्त की रात हुई करीब 7.5 करोड़ रुपए की सोना-चांदी की लूट का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि व्यापारी की दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी रोहित नायक ही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था। उसे व्यापारी के आने-जाने, रास्ते और साथ ले जाए जाने वाले माल की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने अपने साथियों के साथ करीब डेढ़ महीने तक रैकी की और मौका मिलते ही बस में लूट को अंजाम दिया।
पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड रोहित नायक और उसका साथी गौरव गुर्जर अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने 4.167 किलो सोने के 238 जेवर और 4.47 किलो चांदी के 183 जेवर, कुल करीब 5.41 करोड़ रुपए का माल बरामद किया है।
पहले भी रची थी लूट की साजिश, मौका नहीं मिला
पुलिस के अनुसार, रोहित नायक और अभिजीत उर्फ अभय ने करीब डेढ़ महीने पहले भी व्यापारी को लूटने की योजना बनाई थी। उन्हें पता था कि व्यापारी कभी बस तो कभी दोपहिया वाहन से अकेले आता-जाता है। दोनों ने रुणीजा-बड़नगर मार्ग पर लूट की तैयारी भी कर ली थी।
आरोपी मौके तक पहुंच गए थे, लेकिन उस दिन व्यापारी के साथ एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। ऐसे में उन्होंने वारदात टाल दी। इसके बाद भी व्यापारी की गतिविधियों, रूट और समय पर नजर रखी गई और 13 अगस्त को मौका मिलते ही योजना को अंजाम दिया गया।
चाय की दुकान से मिली व्यापारी की अंदरूनी जानकारी
पुलिस के मुताबिक, अभिजीत उर्फ अभय गणेश मार्केट में व्यापारी की दुकान के नीचे महाराज चाय की दुकान चलाता है। इसी दौरान उसकी पहचान व्यापारी के कर्मचारी रोहित नायक से हुई। दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और अभिजीत ने रोहित से व्यापारी के आने-जाने, समय और साथ ले जाने वाले सोने-चांदी के माल की जानकारी जुटाई।
पुलिस के अनुसार, रतलाम कोर्ट चौराहे स्थित राहुल उर्फ वीर गुर्जर की चाय की दुकान पर भी आरोपियों ने बैठकर वारदात की योजना बनाई थी।
बस में पीछे बैठकर छीना बैग, दो बाइकों से फरार
13 अगस्त की रात व्यापारी बड़नगर से रतलाम लौटने के लिए बस में सवार हुआ था। रेन फंटे के पास आरोपियों ने बस रुकवाई। बदमाशों ने बस में पीछे की ओर बैठकर व्यापारी का बैग छीना और बाहर निकलकर बाइक से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद भागने के लिए रवि उर्फ बबला गुर्जर ने दो बाइक उपलब्ध कराई थीं।
‘एनएनजी ग्रुप’ बनाकर करते थे प्लानिंग
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन्होंने ‘एनएनजी ग्रुप’ बना रखा था। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। अब पुलिस 5.41 करोड़ रुपए के बरामद माल के अलावा बाकी लूटी गई ज्वेलरी और सोने-चांदी का पता लगा रही है।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लूट की साजिश और पूरे नेटवर्क से जुड़े और भी तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
48 घंटे में खुलासा, पुलिस का सम्मान
मामले का 48 घंटे में खुलासा होने के बाद सराफा व्यापारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर आईजी, डीआईजी, एसपी समेत पुलिस अधिकारियों और जवानों का सम्मान किया। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई में रतलाम जिले की विभिन्न पुलिस टीमों के साथ बड़नगर पुलिस की भी अहम भूमिका रही।
मुख्यमंत्री और डीजीपी ने भी पुलिस टीम को बधाई दी है। खुलासे में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने के लिए प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा जा रहा है।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!