खबर
Top News

प्रदेश में बनेगा व्यापारी कल्याण बोर्ड: कैबिनेट ने दी कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ की स्वीकृति

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मई 2026, 5:25 pm
शेयर करें:
प्रदेश में बनेगा व्यापारी कल्याण बोर्ड

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक में विकास और जन-कल्याण के लिए विभिन्न विभागों की 38 हजार 555 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के व्यापारियों के कल्याण के लिए राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया।

मुख्यमंत्री बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सदस्य होंगे। वित्त, कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, खनिज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तकनीकी शिक्षा और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य नीति आयोग, भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड, एनएचएआई और एफएसएसएआई जैसे प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों के प्रमुखों को सदस्य बनाया गया है।

अटलबिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान और आरसीपीवी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सीआईआई, फिक्की, डिक्की, फिओ और लघु उद्योग भारती के राज्य प्रमुखों को पदेन सदस्य के रूप में जोड़ा गया है।

क्षेत्रीय प्राधिकरण डीजीएफटी को सदस्य एवं मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक को सदस्य सचिव के रूप में शामिल किया गया है।

आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 'राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड' के गठन का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जो व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और सरकार के साथ सीधे संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा।

यह पहल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने और समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। अन्य प्रमुख निर्णयों में 16वें वित्त आयोग की अवधि (2026-2031) के लिए सड़क निर्माण, ग्रामीण मार्गों के उन्नयन और शासकीय आवासों के रखरखाव के लिए सर्वाधिक 32 हजार 405 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए ‘दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन’ को मंजूरी दी गई, इसमें आगामी 5 वर्षों में 2,442.04 करोड़ रुपए व्यय कर उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत नवीन आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण और 'मिशन वात्सल्य' के सुचारू संचालन के लिए 2,412 करोड़ रुपये तथा आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 1,295 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई।

संबंधित समाचार

आखिरी किस्त के लिए आठ हजार की डिमांड
Top News

आखिरी किस्त के लिए आठ हजार की डिमांड:पांच हजार रुपए लेते रोजगार सहायक ट्रैप, हाथ धुलवाए तो घोल हुआ गुलाबी

4 minutes ago
कांग्रेस में ‘ड्रगिस्ट-गुंडिस्ट’ का गठबंधन
Top News

कांग्रेस में ‘ड्रगिस्ट-गुंडिस्ट’ का गठबंधन:भाजपा नगराध्यक्ष का आरोप; पटवारी ड्रग माफिया से मिले, चिंटू का व्यवहार गुंडा प्रवृत्ति जैसा

15 minutes ago
उल्टा तिरंगा लेकर धरने पर बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री
Top News

उल्टा तिरंगा लेकर धरने पर बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री:बोलीं- 5 अगस्त की रात कभी नहीं भूल सकते; धारा 370-35ए की बहाली की मांग

38 minutes ago
खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर
Indore

खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर:दतिया में हार के बाद भाजपा की बड़ी सर्जरी, जिला कार्यकारिणी समेत सभी इकाइयां भंग

about 1 hour ago
चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पहली बार दिखे चंपत राय
Top News

चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पहली बार दिखे चंपत राय:अयोध्या छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम; बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा

about 1 hour ago
अग्निवीर बनने से पहले युवक की हत्या
Top News

अग्निवीर बनने से पहले युवक की हत्या:जीजा और चचेरे भाइयों ने केबल से घोंटा गला; बोरी में शव भरकर कुएं में फेंका

about 2 hours ago
नहीं रहे ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा
Top News

नहीं रहे ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा:‘गजनी’ के खूंखार विलेन प्रदीप रावत का निधन; कैंसर से लड़ रहे थे जंग

about 2 hours ago
मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राॅले ने मारी टक्कर
Top News

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राॅले ने मारी टक्कर:एक की मौत; आठ गंभीर, 18 मजदूर थे सवार

about 2 hours ago
पुलिस के दबाव में इनामी ड्रग तस्कर का सरेंडर
Top News

पुलिस के दबाव में इनामी ड्रग तस्कर का सरेंडर:एमडी के तीन केस में था फरार; भाई भी कुछ दिन पहले नशे के साथ पकड़ा गया

about 3 hours ago
भाजपा में बड़ा ‘ऑपरेशन’
Top News

भाजपा में बड़ा ‘ऑपरेशन’:पूरी जिला कार्यकारिणी भंग; मंडल-मोर्चों पर भी गाज, सीएम हाउस की बैठक के बाद एक्शन

about 3 hours ago
राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट का ‘नोटिस’
Top News

राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट का ‘नोटिस’:भाजपा के तीनों सांसदों से मांगा जवाब; 11 सितंबर को अगली सुनवाई

about 3 hours ago
एक टिप्पणी और मचा सियासी बवाल
Top News

एक टिप्पणी और मचा सियासी बवाल:गिरफ्तारी के बाद 8 घंटे पूछताछ; फिर मिली रिहाई, 6 धाराओं में केस, बोले- बदले की कार्रवाई हुई

about 4 hours ago
अवैध मुरम खनन पर 24.06 करोड़ का 'हंटर'
Top News

अवैध मुरम खनन पर 24.06 करोड़ का 'हंटर':80 हजार घनमीटर खनिज मुरम के उत्खनन का मामला; कॉलोनाइजर सहित दो को भरना होगी राशि

about 4 hours ago
सरकारी जमीन पर होटल चलाना पड़ा भारी
Indore

सरकारी जमीन पर होटल चलाना पड़ा भारी:कब्जा हटाने का आदेश; 1.17 करोड़ की क्षतिपूर्ति नहीं चुकाई तो संपत्ति कुर्क

about 5 hours ago
सांसों की परीक्षा लेती ऊंचाई पर ‘भस्म विसर्जन’ अमरनाथ मार्ग के जोजीपाल की अनकही कथा
Top News

सांसों की परीक्षा लेती ऊंचाई पर ‘भस्म विसर्जन’ अमरनाथ मार्ग के जोजीपाल की अनकही कथा

about 5 hours ago
नर्मदा में डूबीं दो युवतियां
Top News

नर्मदा में डूबीं दो युवतियां:स्नान के दौरान बिगड़ा संतुलन; नाविक और स्थानीय युवाओं ने कूदकर बचाई जान

about 5 hours ago
महिला कांग्रेस ने 24 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी की
Top News

महिला कांग्रेस ने 24 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी की:शहर-ग्रामीण इकाइयों में अलग जिम्मेदारी

about 5 hours ago
ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन कल से
Top News

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन कल से:10 देशों की भागीदारी; 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान आएंगे, चार दिन मीटिंग, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

about 6 hours ago
चौथे क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी
Top News

चौथे क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी:6846 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन; 10 हजार नई भर्तियां होंगी, किसानों के लिए आएगी ‘कवच योजना’

about 6 hours ago
एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से सप्लाई देने जा रहा था; 6.59 लाख का नशा किया जब्त

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!