आखिरी किस्त के लिए आठ हजार की डिमांड: पांच हजार रुपए लेते रोजगार सहायक ट्रैप, हाथ धुलवाए तो घोल हुआ गुलाबी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त जारी कराने के बदले रिश्वत मांगना ग्राम रोजगार सहायक को भारी पड़ गया। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने ग्राम रोजगार सहायक सोनू शर्मा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई ग्राम पंचायत लिधौरा के भवन में की गई।
ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह तोमर के मुताबिक, डबरा तहसील के ग्राम सागरपुरा बाबूपुर निवासी अजय कुशवाह ने मामले की शिकायत की थी। उनके पिता कैलाश कुशवाह के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था।
आठ हजार मांगे, पांच हजार में तय हुई रिश्वत
शिकायत में अजय ने बताया कि आवास निर्माण की अंतिम किस्त जारी कराने के लिए ग्राम लिधौरा का रोजगार सहायक सोनू शर्मा 8 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। बातचीत के बाद 5 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।
शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू ने तकनीकी माध्यमों से इसका सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर सोनू शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर ट्रैप की योजना बनाई गई।
पंचायत भवन में बिछाया जाल, रुपए लेते ही दबोचा
मंगलवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने ग्राम पंचायत लिधौरा भवन में जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सोनू शर्मा को 5 हजार रुपए दिए। आरोपी ने जैसे ही रकम अपने कब्जे में ली, पहले से मौजूद ईओडब्ल्यू टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान सोनू शर्मा के हाथ रासायनिक घोल से धुलवाए गए। हाथ धोते ही घोल गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत की रकम छूने की पुष्टि हुई। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत के 5 हजार रुपए भी जब्त कर लिए।
ईओडब्ल्यू ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। बाद में नियमानुसार उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!