खबर
Top News

उल्टा तिरंगा लेकर धरने पर बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री: बोलीं- 5 अगस्त की रात कभी नहीं भूल सकते; धारा 370-35ए की बहाली की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 12:21 am
शेयर करें:
उल्टा तिरंगा लेकर धरने पर बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने के सात साल पूरे होने से एक दिन पहले श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार रात हुए प्रदर्शन के दौरान महबूबा मुफ्ती हाथ में उल्टा तिरंगा पकड़े नजर आईं।

इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर में जो हुआ, उसे उनकी पार्टी कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने एक बार फिर अनुच्छेद 370 और 35 ए की बहाली की मांग दोहराई।

महबूबा ने कहा, "हम उस रात को कभी नहीं भूल सकते। हमारी पार्टी अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग करती रहेगी।"

5 अगस्त को पूरे जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन के निर्देश
महबूबा मुफ्ती ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को 5 अगस्त को पूरे जम्मू-कश्मीर में जिला स्तर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में हाई-लेवल मीटिंग भी हुई। इसमें कश्मीर के विभिन्न जिलों के पार्टी अध्यक्षों के साथ पीडीपी की मुख्य इकाई, महिला विंग और युवा विंग के नेता शामिल हुए।

बैठक में अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर पार्टी की रणनीति और विरोध प्रदर्शनों को लेकर चर्चा की गई।

महबूबा बोलीं- संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रहेगी
विरोध प्रदर्शन के दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 5 अगस्त की घटनाएं जम्मू-कश्मीर के लिए आज भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनकी पार्टी उन संवैधानिक प्रावधानों की बहाली के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी, जिन्हें 2019 में समाप्त कर दिया गया था।

पीडीपी लंबे समय से जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली की मांग करती रही है। पार्टी का कहना है कि इस मुद्दे को राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से उठाना जारी रखा जाएगा।

5 अगस्त 2019 को हटाया गया था अनुच्छेद 370
5 अगस्त 2026 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने और अनुच्छेद 35ए समाप्त होने के सात साल पूरे हो रहे हैं।

केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को मिलने वाले विशेष दर्जे से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों में बदलाव किया था। इसके साथ ही तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य के पुनर्गठन का फैसला लिया गया।

इसके तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। इसके बाद से अनुच्छेद 370 का मुद्दा जम्मू-कश्मीर की राजनीति में लगातार चर्चा और राजनीतिक टकराव का विषय बना हुआ है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 9 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 9 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 10 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 10 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 10 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 10 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 10 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 10 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 10 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 10 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 11 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 11 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 11 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 11 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 11 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 11 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!